अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स

होममेड वैक्स (PHOTO: Instagram @healthy_tipswithme)
अनचाहे बाल हटाने के लिए अब आपको हर बार पार्लर जाने की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया वैक्स तैयार कर सकते हैं. ये वैक्स बाल हटाने के साथ-साथ स्किन की टैनिंग कम करने में भी मदद करता है.
आजकल पार्लर जाने का समय या बजट हर किसी के पास नहीं होता, इसलिए कई लोग घर पर ही स्किन केयर के लिए कई आसान तरीका ढूंढते हैं. अगर आप भी हाथ-पैर या चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए घर पर वैक्स बनाना चाहते हैं, तो आप इस आर्टिकल की मदद से कंटेंट क्रिएटर मानसी शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट @healthy_tipswithme पर शेयर होममेड वैक्स तैयार कर सकते हैं. ये वैक्स आपके अनचाहे बालों को हटाने के साथ स्किन की टैनिंग को भी दूर करता है.
होममेड वैक्स बनाने के लिए क्या-क्या चीजें लगती हैं?
- चीनी – आधा कप
- नींबू – आधा टुकड़ा
- हल्दी – 1 चम्मच
- पानी – 1 कप
होममेड वैक्स बनाने की विधि क्या है?
- होममेड वैक्स बनाने के लिए सबसे पहले आप एक साफ पैन लें. अब आप इसमें लगभग एक कप पानी डालकर धीमी आंच पर गरम करें. जब पानी हल्का गर्म हो जाए, तब इसमें आधा कप चीनी, एक चम्मच हल्दी डालें और आधे नींबू का रस निचोड़ दें.
- अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए उबलने दें. कुछ ही मिनटों में यह मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा और इसका रंग हल्का सुनहरा दिखाई देने लगेगा. जब मिश्रण का टेक्सचर वैक्स जैसा गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए, तब गैस बंद कर दें और इसे थोड़ी देर ठंडा होने दें.
- ठंडा होने के बाद अब आप इसे लगाएं और कपड़े या वैक्स स्ट्रिप की मदद से बालों को हटाने के लिए इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश
यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




