Skincare Tips: सोने सा चमकेगा आपका चेहरा, बस हल्दी और बेसन का करें इस तरह इस्तेमाल

Updated:
विज्ञापन
spot free skin

skincare tips

Skincare Tips: अगर आप भी चेहरे पर दाग-धब्बे से परेशान हैं तो आप हल्दी बेसन के इन घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन उपायों को अपनाने से आपको अपने चेहरे पर फर्क साफ नजर आएगा.

विज्ञापन

Skincare Tips: हर इंसान खूबसूरत दिखना चाहता है. सुंदर और चमकता हुआ चेहरा हर किसी को पसंद होता है. अपने चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए कई उपाय भी करते हैं. अगर आप भी अपने चेहरे को चमकदार बनाना चाहते हैं तो कुछ फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन फेस पैक को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चीजें आपके घर में भी आसानी से मिल जाते हैं. बेसन और हल्दी को चेहरे के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है. इनमें मिलने वाले गुण स्किन के लिए फायदेमंद हैं. ये घरेलू नुस्खे अपनाकर आपके चेहरे में भी निखार नजर आने लगेगा और लोग आपकी तारीफ भी करेंगे. तो आइए जानते हैं किस तरह से आप हल्दी और बेसन से अपने चेहरे का ग्लो बढ़ा सकती हैं. 

हल्दी-बेसन और दही का फेस पैक

हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद है. बेसन, हल्दी और दही का कंबीनेशन जब हम अपने चेहरे पर लगाते हैं तो यह स्किन को चमकदार बनाता है. इसको लगाने से चेहरे का रंग साफ होता है और यह दाग-धब्बे से छुटकारा दिलाने में कारगर है.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: डबल चिन कम कर रहा है चेहरे की खूबसूरती, दूर करने के लिए इन उपायों को अपनाएं

यह भी पढ़ें: Skincare Tips: स्किन पर आई झुर्रियों को कम करेगा घर का यह मसाला, चेहरे की चमक को रखेगा बरकरार

हल्दी-बेसन और दूध का फेस पैक

हल्दी-बेसन और दूध हमारी किचन में आसानी से मिल जाता है. त्वचा में निखार लाने के लिए यह एक आसान तरीका है. आप एक कटोरे में थोड़ा सा बेसन और हल्दी को मिक्स करें. अब इसमें कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसको अपने चेहरे पर लगाने से स्किन अच्छी होती है और यह त्वचा को भी मॉइश्चराइज करता है.

हल्दी-बेसन और गुलाब जल का फेस पैक

हल्दी बेसन और गुलाब जल से बने फेस पैक का उपयोग अगर आप अपने चेहरे पर करते हैं तो यह आपके स्किन के लिए बेहद ही फायदेमंद है. इसको लगाने से आपके चेहरे की नमी बनी रहेगी और त्वचा को भी मुलायम बनाने में ये फेस पैक कारगर है.

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: आपके किचन में मिलने वाला यह मसाला बालों के लिए है वरदान, जानें इसके गजब के फायदे 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola