Hair Care Tips: आपके किचन में मिलने वाला यह मसाला बालों के लिए है वरदान, जानें इसके गजब के फायदे 

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों का किस तरह से ख्याल रखना चाहिए इसके लिए हम कई उपाय के खोज में रहते हैं. आपके किचन में मिलने वाले इस एक मसाले का इस्तेमाल बालों के लिए बहुत लाभदायक है.

विज्ञापन

Hair Care Tips: काले घने लंबे बाल भला किसे पसंद नहीं होते हैं. अच्छे और स्वस्थ बाल किसी की भी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं. मगर आजकल के समय में हमारा लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल गया है. खाने-पीने की गड़बड़ी, प्रदूषण का प्रभाव भी बालों को नुकसान पहुंचाता है. बालों की देखभाल के लिए अक्सर लोग कई उपाय के तलाश में रहते हैं. कई बार केमिकल ट्रीटमेंट भी करते हैं जो आगे चलकर हमारे बालों को नुकसान पहुंचाता है. अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपके घर में मिलने वाले एक मसाले के बारे में बता रहे हैं जो बालों के लिए अच्छा है. लौंग हमारे किचन में आसानी से मिलता है. खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है लौंग. लौंग का पानी आपके बालों के लिए बहुत ही कारगर. जानते हैं इस से होने वाले फायदे के बारे में.

बालों को मजबूत बनाता है

लौंग के पानी में मौजूद तत्व बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. इसके इस्तेमाल से आपके बाल झड़ना कम हो जाते हैं. लौंग के पानी से आपकी हेयर ग्रोथ बेहतर होती है.

यह भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने

डैंड्रफ को कम करता है

अगर आप भी डेंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो लौंग का पानी आपके लिए बेहद ही फायदेमंद साबित होगा. लौंग के पानी में एंटी फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. लौंग का पानी बालों में डैंड्रफ को दूर करने में मदद करता है.

बालों को चमकदार बनाता है

बालों के रूखेपन के कारण बालों की चमक चली जाती है. लौंग का पानी आप के बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है. आप इस पानी को घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. सबसे पहले कुछ लौंग को पानी उबाल लें. अब इस पानी को ठंडे होने के बाद अपने बालों पर लगाएं. इसका इस्तेमाल आप के बालों को हेल्दी बनाने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: Fenugreek For Hair: बालों को बनाएं लम्बा और घना मेथी के इन जादुई तरीकों से

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola