दीवार से पुराने स्टिकर हटाने हैं? पेंट खराब किए बिना आजमाएं ये आसान तरीके

Updated:
विज्ञापन

दीवार से पुराने स्टिकर को हटाती महिला, PC - AI

How to Remove Wall Stickers: दीवारों पर लगे स्टिकर और उनके जिद्दी गोंद के निशान हटाना एक आम समस्या है. इस लेख में जानें हेयर ड्रायर और नारियल तेल जैसे घरेलू नुस्खों से पेंट को नुकसान पहुंचाए बिना स्टिकर हटाने के आसान तरीके.

विज्ञापन

How to Remove Wall Stickers: बच्चों को कमरे की दीवार पर अपने पसंदीदा कार्टून और दूसरे स्टिकर्स लगाना काफी पसंद होता है. लेकिन कुछ समय बाद जब इन्हें हटाने की बारी आती है, तो परेशानी शुरू हो जाती है. स्टिकर खींचने पर कई बार वह टूट जाता है और गोंद के निशान भी दीवार पर रह जाते हैं. अगर आपके घर में भी ऐसा है, तो स्टिकर को सीधे खींचने की बजाय हेयर ड्रायर की मदद लें. गर्म हवा से स्टिकर का गोंद थोड़ा नरम हो जाता है और उसे निकालना आसान हो जाता है.

विज्ञापन

हेयर ड्रायर से स्टिकर हटाने का तरीका

  • हेयर ड्रायर को मीडियम हीट पर सेट करें.
  • ड्रायर को स्टिकर से कुछ इंच दूर रखें.
  • स्टिकर के ऊपर करीब 1-2 मिनट तक गर्म हवा दें.
  • अब स्टिकर के एक कोने को नाखून या पुराने कार्ड से धीरे से उठाएं.
  • स्टिकर आसानी से न निकले, तो थोड़ी देर फिर गर्म हवा दें.
  • स्टिकर को धीरे-धीरे निकालें. इसे एक झटके में न खींचें.

दीवार पर बचे गोंद के निशान ऐसे हटाएं

  • एक मुलायम सूती कपड़ा लें.
  • कपड़े पर थोड़ा सा नारियल तेल लगाएं.
  • इसे गोंद वाले हिस्से पर हल्के हाथ से लगाएं.
  • कुछ मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें.
  • फिर साफ और सूखे कपड़े से उस जगह को धीरे से पोंछें.
  • जरूरत लगे तो इस प्रक्रिया को एक बार फिर दोहरा सकती हैं.

स्टिकर हटाते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • हेयर ड्रायर को दीवार के बहुत पास न रखें.
  • एक ही जगह पर लगातार बहुत ज्यादा गर्म हवा न दें.
  • स्टिकर को जोर से खींचने से बचें.
  • किसी भी तेल या क्लीनिंग चीज को पहले दीवार के छोटे हिस्से पर टेस्ट करें.
  • अगर पेंट बहुत पुराना या कमजोर है, तो ज्यादा सावधानी रखें.

यह भी पढ़ें: साबुन का छोटा टुकड़ा भी आएगा काम, जानें Reuse करने के 5 आसान तरीके



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola