ऑफिस डेस्क पर रखी इन 6 चीजों को करें आउट, वास्तु के हिसाब से नहीं है अच्छा

Updated:
विज्ञापन

ऑफिस डेस्क वास्तु टिप्स , PC - AI

Office Desk Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर रखी कुछ छोटी-छोटी चीजें आपके वर्कस्पेस को अस्त-व्यस्त बना सकती हैं. वास्तु मान्यताओं के अनुसार इन 6 चीजों को डेस्क से हटाकर रखना बेहतर माना जाता है.

विज्ञापन

Office Desk Vastu Tips: ऑफिस में हमारा काफी समय डेस्क पर ही गुजरता है. इसलिए डेस्क का साफ और व्यवस्थित रहना जरूरी है. लेकिन रोज काम के बीच हम कई ऐसी चीजें डेस्क पर जमा कर लेते हैं, जिनकी अब जरूरत नहीं होती. पुराना कप, खराब पेन, सूखा पौधा या बेकार चार्जर जैसी चीजें धीरे-धीरे जगह घेरने लगती हैं. वास्तु मान्यताओं में भी ऐसी चीजों को डेस्क के लिए अच्छा नहीं माना जाता. वास्तु विशेषज्ञ बाबा बिमलेश के अनुसार, वर्कस्पेस में अनावश्यक और खराब चीजें रखने से बचना चाहिए. अगर आप चाहते हैं कि आपका वर्कस्पेस साफ-सुथरा और अच्छा लगे, तो इन चीजों को डेस्क से हटाना बेहतर है.

विज्ञापन

1. टूटा कप या खराब सामान

डेस्क पर टूटा हुआ कप, खराब पेन या कोई टूटा डेकोरेशन पीस पड़ा है, तो उसे हटा दें. वास्तु मान्यताओं के अनुसार टूटे सामान को डेस्क पर रखना अच्छा नहीं माना जाता. साथ ही ऐसी चीजें जगह भी घेरती हैं. जो सामान अब इस्तेमाल नहीं हो सकता, उसे डेस्क पर रखने की बजाय अलग कर देना बेहतर है.

2. सूखा या मुरझाया हुआ पौधा

डेस्क पर छोटा सा हरा पौधा रखना काफी अच्छा लगता है. इससे वर्कस्पेस भी फ्रेश दिखता है. लेकिन अगर पौधा सूख गया है या काफी समय से मुरझाया हुआ है, तो उसे डेस्क पर न रखें. वास्तु मान्यताओं में सूखे पौधों को ठहराव से जोड़ा जाता है. इसलिए पौधे की समय-समय पर देखभाल करें और सूख जाने पर उसे हटा दें.

3. पुराने कागजों का ढेर

पुराने बिल, बेकार प्रिंटआउट और ऐसे नोट्स जिनकी अब जरूरत नहीं है, उन्हें डेस्क पर जमा करके न रखें. इससे डेस्क भरी-भरी लगती है और जरूरी चीज ढूंढने में भी समय जाता है. काम के कागज अलग रखें और जिनकी जरूरत नहीं है, उन्हें समय-समय पर हटा दें. साफ डेस्क पर काम करना भी आसान लगता है.

4. पुराने चार्जर और बेकार केबल

पुराना चार्जर, खराब ईयरफोन, काम न करने वाला माउस या बेकार केबल अक्सर डेस्क के किसी कोने में पड़े रहते हैं. हमें लगता है कि शायद बाद में काम आ जाएं. लेकिन अगर लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुए हैं, तो उन्हें डेस्क से हटा देना बेहतर है. इससे आपकी जगह बचेगी और डेस्क भी ज्यादा साफ दिखेगी.

5. कैंची और दूसरी नुकीली चीजें

कैंची, कटर जैसी चीजें ऑफिस के काम में जरूरी हो सकती हैं. लेकिन इन्हें इस्तेमाल के बाद डेस्क पर खुला छोड़ने की बजाय ड्रॉअर या ऑर्गनाइजर में रखें. वास्तु मान्यताओं में बहुत ज्यादा नुकीली चीजों को तनाव और आपसी खटपट से जोड़ा जाता है. इन्हें सही जगह रखने से डेस्क भी व्यवस्थित रहेगी और हाथ लगने से चोट लगने का खतरा भी कम होगा.

6. घंटों पड़ा चाय-कॉफी का कप

काम के बीच चाय या कॉफी पीना तो लगभग हर ऑफिस में आम बात है. लेकिन कप को कई घंटों तक डेस्क पर छोड़ना अच्छी आदत नहीं है. इसी तरह खाना खाने के बाद डिब्बे और गंदे बर्तन भी डेस्क पर न छोड़ें. इन्हें इस्तेमाल के बाद अपनी जगह रख दें. इससे आपका वर्कस्पेस साफ और फ्रेश बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: मेन गेट पर जूते-चप्पल रखते हैं? पहले जान लें वास्तु के ये आसान नियम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola