Baby Corn Chilli Recipe: स्टार्टर के लिए बेस्ट ऑप्शन, क्रिस्पी बेबी कॉर्न चिली रेसिपी
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 08 May 2025 4:57 PM
Baby Corn Chilli ( AI generated Image)
Baby Corn Chilli Recipe: अगर आप का भी तीखा और क्रिस्पी खाने का मन है तो आप बेबी कॉर्न चिली की रेसिपी बना सकते हैं. इस रेसिपी को बनाना आसान है और आपको ये काफी पसंद आएगा. आप किसी पार्टी फंक्शन के लिए स्टार्टर के तौर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं.
Baby Corn Chilli Recipe: बेबी कॉर्न चिली की रेसिपी एक तीखी और स्वादिष्ट रेसिपी है. शाम के टाइम पर कुछ क्रिस्पी और टेस्टी खाने का मन करता है तो आप ये बेबी कॉर्न चिली की रेसिपी को ट्राई करें. इसका स्वाद ऐसा है कि आपको बहुत पसंद आएगा. आप किसी पार्टी फंक्शन के लिए भी इसे तैयार कर सकते हैं.
बेबी कॉर्न चिली बनाने के लिए सामग्री
- बेबी कॉर्न- 10- 12
- कॉर्न फ्लोर- 2 बड़े चम्मच
- मैदा- 1 चम्मच
- शिमला मिर्च- 1 छोटे टुकड़ों में
- प्याज- 1 छोटे टुकड़ों में
- लहसुन- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
- नमक- स्वादानुसार
- टोमैटो सॉस- 1 चम्मच
- चिली सॉस 1 चम्मच
- विनेगर- आधा छोटा चम्मच
- सोया सॉस- आधा छोटा चम्मच
- अदरक- एक चम्मच बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
यह भी पढ़ें: Veg Chilla Recipe: सुबह की हेल्दी शुरुआत, बनाएं मिक्स वेज चीला आसान तरीके से
बेबी कॉर्न बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बाउल में आप कॉर्न फ्लोर और मैदा को मिक्स कर लें. इसमें नमक और लाल मिर्च के पाउडर को मिला दें. पानी की मदद से आप एक बैटर तैयार कर लें.
- बेबी कॉर्न को आप छोटे टुकड़ों में काट लें और एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें. अब तैयार किए हुए बैटर में बेबी कॉर्न को डालें और फ्राई करें. बेबी कॉर्न को सुनहरा होने तक फ्राई करें. फ्राई करने के बाद आप एक प्लेट में निकाल कर रख लें.
- अब एक पैन में एक चम्मच तेल को डालें और इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन और अदरक को फ्राई करें. अब इसमें प्याज के टकड़ों को भी डाल दें. जब प्याज पक जाए तब इसमें शिमला मिर्च के टुकड़ों को भी डाल दें. गैस को हाई फ्लेम पर ही रखें.
- इसमें सोया सॉस, चिली सॉस और टोमैटो सॉस को भी मिक्स कर दें. विनेगर, नमक और थोड़ी सी चीनी को भी मिक्स कर दें.
- आप इसमें एक चम्मच कॉर्न फ्लोर और पानी से तैयार किया हुए घोल को भी डाल दें. इससे ये गाढ़ा हो जाएगा. सॉस को अच्छे से पकाएं और इसमें बेबी कार्न को भी मिला दें. अब इसमें काली मिर्च का पाउडर को भी मिक्स कर दें. एक मिनट तक सभी चीजों को मिलाएं और हरे प्याज के पत्तों से सजाएं. आपका बेबी कार्न चिली तैयार है.
यह भी पढ़ें: Leftover Rice Recipe: रेस्टोरेंट जैसा तीखा स्वाद बचे हुए चावल से, घर में सिर्फ 15 मिनट में
यह भी पढ़ें: Dahi Aloo Recipe: जब मन करे कुछ हल्का और टेस्टी खाने का तो झटपट बनाएं दही आलू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










