Veg Chilla Recipe: सुबह की हेल्दी शुरुआत, बनाएं मिक्स वेज चीला आसान तरीके से
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 08 May 2025 9:58 AM
veg chilla recipe ( AI generated image)
Veg Chilla Recipe: अगर आप प्लेन और सिंपल चीला खाकर बोर हो चुके हैं तो आप वेज चीला की रेसिपी बना सकते हैं. इस चीला का स्वाद लाजवाब होता है और ये आसानी से बन भी जाता है. अगर आप भी कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो आप इस चीला को ट्राई कर सकते हैं.
Veg Chilla Recipe: चीला का सेवन आप ने भी अक्सर सुबह के नाश्ते में किया होगा. अगर आप प्लेन और सिंपल चीला खाकर बोर हो चुके हैं तो आप वेज चीला की रेसिपी बना सकते हैं. आप इसमें अपने मन मुताबिक सब्जी को डाल सकते हैं. बेसन और सब्जियों से बना ये चीला खाने में काफी स्वादिष्ट और हेल्दी होता है. इस तरीके से आप वेज चीला बना सकते हैं.
मिक्स वेज चीला बनाने के लिए सामग्री
- बेसन- 1 कप
- गाजर-2 कद्दूकस किया हुआ
- प्याज- 1 बारीक कटा
- शिमला मिर्च- 1 बारीक कटा हुआ
- लहसुन- बारीक कटा हुआ
- अदरक -1 छोटा कद्दूकस किया हुआ
- पालक- 1 कप बारीक कटा हुआ
- बीन्स- 4 बड़े चम्मच
- हल्दी- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- जीरा- एक छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल
- पानी
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
यह भी पढ़ें: Leftover Rice Recipe: रेस्टोरेंट जैसा तीखा स्वाद बचे हुए चावल से, घर में सिर्फ 15 मिनट में
यह भी पढ़ें: Dahi Aloo Recipe: जब मन करे कुछ हल्का और टेस्टी खाने का तो झटपट बनाएं दही आलू
मिक्स वेज चीला बनाने की विधि
- मिक्स वेज चीला बनाने के लिए आप सबसे पहले सब्जियों को धोकर बारीक काट लें. आप अपने पसंद से कोई और भी सब्जी अगर लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं. आप इसमें गोभी या पत्ता गोभी को भी डाल सकते हैं.
- अब एक बाउल में एक कप बेसन लें और इसमें सारी सब्जियों को मिक्स कर दें. अब इसमें जीरा, प्याज लहसुन और अदरक को भी मिला दें.
- अब नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर को भी मिक्स कर दें और इसमें आप पानी डालकर एक बैटर तैयार करें. बैटर को आप ज्यादा गाढ़ा नहीं रखें.
- चीला बनाने के लिए आप तवे को गर्म करें और इसमें तेल डालें अब चीला को चम्मच की मदद से फैला दें. अब चीला को दोनों साइड से क्रिस्प होने तक पकाएं. जब दोनों तरफ से ये पक जाए तब आप इसे निकाल लें. वेज मिक्स चीला का सेवन आप आचार, चटनी या फिर दही के साथ कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Kurkuri Bhindi: हर बाइट में क्रंच, भिंडी को तैयार करें कुरकुरी और क्रिस्पी स्टाइल में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










