Dahi Aloo Recipe: जब मन करे कुछ हल्का और टेस्टी खाने का तो झटपट बनाएं दही आलू

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 07 May 2025 12:25 PM

विज्ञापन

Dahi aloo ( AI generated image)

Dahi Aloo Recipe: अगर आप भी लंच में कुछ दही से बनाना चाहते हैं तो आप दही आलू को बना सकते हैं. दही और आलू से बनी ये सब्जी खाने में काफी लजीज है और पेट के लिए भी काफी फायदेमंद है. तो आइए जानते हियाँ दही आलू की रेसिपी के बारे में.

विज्ञापन

Dahi Aloo Recipe: गर्मी के मौसम में दही से बनी चीजों को खाने की सलाह दी जाती है. अगर आप भी लंच में कुछ दही से बनाना चाहते हैं तो आप दही आलू को बना सकते हैं. दही और आलू से बनी ये सब्जी खाने में काफी लजीज है और पेट के लिए भी काफी फायदेमंद है. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं दही आलू की सब्जी को बनाने के तरीके के बारे में. 

दही आलू बनाने के लिए सामग्री (Dahi Aloo Ingredients)

  • उबले हुए आलू 10-12 छोटे आलू
  • दही -1 कप
  • जीरा- आधा चम्मच
  • हींग- चुटकीभर
  • हल्दी- आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर-1 चम्मच
  • प्याज-1 बारीक कटा हुआ 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • अदरक लहसुन का पेस्ट- एक बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च- एक बारीक कटी हुई
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल 
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ 
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच 
  • सूखी लाल मिर्च- 1

रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Kurkuri Bhindi: हर बाइट में क्रंच, भिंडी को तैयार करें कुरकुरी और क्रिस्पी स्टाइल में

यह भी पढ़ें: Fruit Raita Recipe: दही और फलों का कूल कॉम्बो, ठंडा-ठंडा फ्रूट रायता की रेसिपी

दही आलू बनाने की विधि (Dahi Aloo Recipe)

  • दही आलू बनाने के लिए आप सबसे पहले आप आलू को उबाल लें. आलू को छील लें. दही आलू को बनाने के लिए आप छोटे आलू का इस्तेमाल करें. अब एक कढ़ाई में तेल डालें और आलू को मीडियम आंच पर इसे फ्राई करें. फ्राई किए हुए आलू को एक प्लेट में निकाल कर रख लें. 
  • अब बचे हुए तेल में जीरा, हींग, सूखी लाल मिर्च को डालकर भुनें. इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज और अदरक लहसुन के पेस्ट को डालकर फ्राई कर लें. अब इसमें आप हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च का पाउडर डाल दें और भुने. 
  • एक बाउल में दही को फेंट लें. इस दही को आप मिश्रण में मिला दें और इसे कम आंच पर लगातार चलाते रहें नहीं तो दही फट सकता है.
  • इसमें अब आप आलू को डाल दें और सभी चीजों को मिक्स कर दें. अब इसमें आप थोड़ा सा पानी को मिक्स कर दें और गरम मसाला को भी ऐड कर दें. जब पानी में अच्छे से उबाल आ जाए तब इसे आप उतार लें. आप अपने हिसाब से गाढ़ी या पतली ग्रेवी की सब्जी को तैयार कर सकते हैं. इसमें आप कटे हुए धनिया पत्ते को भी डाल दें. 

यह भी पढ़ें: Lauki Chilla Recipe: गर्मियों के लिए परफेक्ट नाश्ता, कम टाइम में तैयार करें लौकी चीला

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola