Lauki Chilla Recipe: गर्मियों के लिए परफेक्ट नाश्ता, कम टाइम में तैयार करें लौकी चीला

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 06 May 2025 9:47 AM

विज्ञापन

Lauki Chilla Recipe ( AI Generated image)

Lauki Chilla Recipe: अक्सर पैरेंट्स की शिकायत होती है कि बच्चे लौकी खाना पसंद नहीं करते हैं. अगर आप भी बाचों को पोषण से भरी लौकी देना चाहते हैं तो आप इसका चीला बनाकर दे सकते हैं. लौकी से बनी इस रेसिपी को आप जल्दी से बना सकते हैं और ये काफी टेस्टी भी है.

विज्ञापन

Lauki Chilla Recipe: लौकी चीला रेसिपी को आप सुबह की जल्दबाजी में आसानी बना सकते हैं. अक्सर पैरेंट्स की शिकायत होती है कि बच्चे लौकी खाना पसंद नहीं करते हैं. अगर आप भी बाचों को पोषण से भरी लौकी देना चाहते हैं तो आप इसका चीला बनाकर दे सकते हैं. इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है और बच्चे आसानी से इसका सेवन कर लेते हैं. आप ऑफिस के लिए टिफिन में भी इसको ले जा सकते हैं.

लौकी बेसन चीला बनाने के लिए सामग्री

  • बेसन- 1 कप 
  • लौकी- 1 
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ 
  • पानी
  • तेल 
  • धनिया पत्ती- बारीक कटी हुई 
  • हल्दी- आधा चम्मच 
  • गरम मसाला- आधा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार

रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Fruit Raita Recipe: दही और फलों का कूल कॉम्बो, ठंडा-ठंडा फ्रूट रायता की रेसिपी

यह भी पढ़ें: Shahi Bhindi: घर पर बनाएं शाही भिंडी, दही और मसालों का अनोखा मेल

लौकी बेसन चीला बनाने की विधि ( How to make Lauki Chilla)

  • लौकी चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप लौकी को छील लें और इसे कद्दूकस कर लें. अब आप इसमें से पानी को निचोड़ दें.
  • अब एक बाउल में बेसन लें और कद्दूकस किया हुए लौकी को मिला दें. अब इसमें बारीक कटा प्याज और मिर्च को भी इसमें मिक्स कर दें. इसमें आप हल्दी पाउडर, गरम मसाला और जीरा को डाल दें. 
  • इस मिश्रण में आप थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार कर लें. इसको आप ज्यादा गाढ़ा ना रखें. नमक को भी इसमें डाल दें.
  • अब एक तवे में एक चम्मच तेल लगाएं और बैटर को एक बड़े चम्मच से फैला लें. चीला को दोनों साइड से अच्छे से पका लें. लौकी चीला को आप दही या फिर चटनी के साथ सेवन करें.

यह भी पढ़ें: Veg Burger Recipe: बच्चों का फेवरेट वेज बर्गर, अब घर पर ही बनाएं टेस्टी रेसिपी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola