लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी खत्म, तेज प्रताप को सिर्फ एक बॉडीगार्ड, सम्राट सरकार का फैसला
Published by : Preeti Dayal Updated At : 05 Jun 2026 8:32 AM
लालू प्रसाद और राबड़ी देवी
Lalu Family Security: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की सुरक्षा घटा दी गई है. उनकी जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म कर दी गई है. गृह विभाग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.
Lalu Family Security: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पहले भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस दिया. अब उनकी सुरक्षा भी घटा दी गई है. गृह विभाग की बैठक में यह फैसला लिया गया है. लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म कर दी गई है. उन्हें अब बिहार पुलिस की तरफ से सिर्फ विशेष सुरक्षा दी जाएगी.
तेज-तेजस्वी, राजश्री और मीसा की सिक्योरिटी
इसके साथ ही लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव को भी अब सिर्फ एक गार्ड ही मिलेगा. पहले से उन्हें मिल रही वाई कैटेगरी की सुरक्षा को हटा दिया गया है. जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में बदलाव नहीं किया गया है. उन्हें वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिलती रहेगी. साथ ही तेजस्वी की पत्नी राजश्री और बहन मीसा भारती की सुरक्षा में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव को अब बीसैप के 1-4 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 6 बॉडीगार्ड और एस्कॉर्ट पार्टी के सदस्य शामिल होंगे. साथ ही उनकी पत्नी को पटना जिला बल से एक महिला बॉडीगार्ड पहले की तरह ही रहेगा. जबकि मीसा भारती के साथ पहले की तरह 3 बॉडीगार्ड रहेंगे. इस तरह से लालू फैमिली की सुरक्षा को लेकर सम्राट सरकार ने फैसला लिया.
लालू प्रसाद की सुरक्षा में रहेंगे ये सभी
बताया जा रहा है कि गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में पूरी जानकारी दी गई है. जिस तरह लालू फैमिली की सुरक्षा में बदलाव किया गया है, उसके बारे में बिहार के डीजीपी को जानकारी देते हुए संयुक्त सचिव नवीन चंद्र ने लेटर लिखा है. ऐसे में लालू प्रसाद के पास अब बीसैप के 2 से 8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 2 बॉडीगार्ड, एचक्यूआरटी से पायलट और बुलेट प्रूफ कार, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट रहेंगे.
लालू से ज्यादा राबड़ी देवी के पास सुरक्षा
राबड़ी देवी की बात करें तो, उनके पास बीसैप से 2-8 हाउस गार्ड, HQRT से पायलट, 3 महिला बॉडीगार्ड, बुलेट प्रूफ कार, 3 वर्दीधारी बॉडीगार्ड, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट रहेंगे. राबड़ी देवी बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं. ऐसे में उनकी सिक्योरिटी लालू प्रसाद से ज्यादा है.
Also Read: बिहार के इन 12 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










