दुमका में खुल गया कल्याण ज्वेलर्स का शोरूम, ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर

Updated:
विज्ञापन

कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का दीप जलाकर शुभारंभ करते सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश प्रसाद साह व अन्य. फोटो: प्रभात खबर

Dumka News: दुमका में कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए पुराने सोने पर 0 प्रतिशत डिडक्शन, ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज पर 50 प्रतिशत तक छूट और मंथली प्लान पर 0 मेकिंग चार्ज सहित कई आकर्षक ऑफर की घोषणा की गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

दुमका से आनंद जायसवाल की रिपोर्ट

Dumka News: झारखंड के दुमका शहर में आभूषण प्रेमियों के लिए एक नया विकल्प जुड़ गया है. शहर में कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया गया. उद्घाटन समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश प्रसाद साह ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया. इसके बाद सुरेश प्रसाद साह, राजेश कुमार, शोरूम संचालक विकास कुमार, काजल गुप्ता, प्रियंका साह, वैष्णवी साह और रिदिमा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

ग्राहकों नहीं देना पड़ेगा मेकिंग चार्ज

शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर कल्याण ज्वेलर्स की ओर से ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की गई. पुराने सोने की खरीद पर 0 प्रतिशत डिडक्शन की सुविधा दी जा रही है. वहीं ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज पर ग्राहकों को 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिलेगा. इसके अलावा मंथली प्लान लेने वाले ग्राहकों को 0 मेकिंग चार्ज का फायदा मिलेगा. कंपनी की ओर से अन्य कई विशेष ऑफर भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें.

बेहतर सेवा और आधुनिक डिजाइन पर रहेगा जोर

कार्यक्रम के दौरान शोरूम प्रबंधन ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर सेवा, आधुनिक डिजाइन और गुणवत्तापूर्ण आभूषण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद और बदलते फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की ज्वेलरी उपलब्ध कराई गई है.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर कल्याण ज्वेलर्स के बिजनेस हेड झारखंड सिनो भास्करन, शोरूम मैनेजर जय कृष्णन, हीरालाल साह, सुधीर मंडल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: बच्ची की मार्मिक अपील पर पसीजा डीसी का दिल, दिव्यांग दंपति को मिला अंबेडकर आवास का तोहफा

उद्घाटन के दिन ग्राहकों में दिखा उत्साह

शोरूम के शुभारंभ के मौके पर कई ग्राहकों ने संस्थान में उपलब्ध विभिन्न ज्वेलरी उत्पादों की जानकारी ली और खरीदारी भी की. नए शोरूम के खुलने से दुमका के लोगों को अब आधुनिक डिजाइन और गुणवत्तापूर्ण आभूषणों का एक नया विकल्प मिल गया है.

इसे भी पढ़ें: सरायकेला के मो शमीम ने योग से दिया किडनी रोग को मात, अब पूरी तरह हैं स्वस्थ

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola