कैमूर में हॉकी टूर्नामेंट का समापन, वाराणसी ने पटना को हराकर खिताब पर किया कब्जा

Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

Kaimur News: कैमूर के रामगढ़ में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में वाराणसी ने पटना को 5-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया. तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिली.

विज्ञापन

Kaimur News:(रंजय जायसवाल) कैमूर के रामगढ़ में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वाराणसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना को 5-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। पूरे मैच के दौरान वाराणसी की टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया. फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा, लेकिन वाराणसी की टीम शुरुआत से ही बढ़त बनाए रही और अंततः बड़े अंतर से जीत हासिल की. मैच के समापन के साथ ही मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

मुख्य अतिथि का सम्मान और आयोजन की सराहना

इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि को अशोक स्तंभ भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के खेल विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया.

एनआईएस कोच संजय तिवारी का बयान

कार्यक्रम के आयोजक एवं एनआईएस कोच संजय तिवारी ने कहा कि यह प्रतियोगिता आने वाले वर्षों में रामगढ़ को हॉकी के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है और ऐसे आयोजन उन्हें राज्य स्तर से आगे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में रामगढ़ की धरती से कई खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे.

रेफरी और आयोजन टीम की भूमिका

पूरे टूर्नामेंट के दौरान रेफरी की जिम्मेदारी राहुल शुक्ला, अनुज राज, अभय कुमार, सोनू सिंह, जॉनी कुमार और सन्नी कुमार ने सफलतापूर्वक निभाई. उनके निष्पक्ष निर्णयों से मैचों का संचालन सुचारू रूप से संपन्न हुआ.

समापन समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल

समापन समारोह में लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार सिंह, संदीप तिवारी, प्रधानाध्यापक पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, गणमान्य नागरिक और क्षेत्र के युवा उपस्थित रहे. तीन दिनों तक चले इस हॉकी महोत्सव ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया और क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान की.

Alos Read: एशियाई एथलेटिक्स में बिहार की पहली सफलता, रोहतास के पीयूष राज ने जीता कांस्य पदक, रचा इतिहास

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन