कैमूर के रामगढ़ में 40 लाख से बना बस स्टैंड वीरान, सड़कों पर दिख रहा बसों का कब्जा

Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ के दुर्गा चौक की तस्वीर

Kaimur News: रामगढ़ के दुर्गा चौक पर एसडीएम के आदेश के बावजूद बसों का अवैध ठहराव जारी है, जिससे जाम की समस्या बनी हुई है. लोग रोजाना ट्रैफिक जाम से जूझ रहे हैं, जबकि 40 लाख की लागत से बना बस स्टैंड अब भी खाली पड़ा है. कार्रवाई और चेतावनी के बावजूद हालात नहीं बदले, जिससे प्रशासनिक सख्ती पर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय दुकानदार और आम लोग अब इस व्यवस्था को लेकर खुलकर नाराजगी जता रहे हैं.

विज्ञापन

Kaimur News: (रंजय जायसवाल) छोटे शहरों और बाजारों में ट्रैफिक जाम आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है. रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है, लेकिन प्रशासनिक आदेशों के बावजूद हालात जस के तस बने रहने से सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. कैमूर के रामगढ़ में एसडीएम रत्ना प्रियदर्शी के आदेश के तीन माह बाद भी दुर्गा चौक की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. सोमवार हो या रविवार, चौक पर बसों और छोटे सवारी वाहनों का जमावड़ा लगातार लगा रहता है, जिससे जाम की समस्या बरकरार है.

कार्रवाई के बावजूद बेअसर निर्देश

तीन जून को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कुछ बसों पर जुर्माना लगाया गया और कुछ चालकों व एजेंटों को हिरासत में भी लिया गया. इसके बावजूद बसें अब भी चौक पर ही खड़ी हो रही हैं. एसडीएम ने उस दिन ईओ और थानाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिया था कि ऐसे चालकों पर प्राथमिकी दर्ज की जाए, लेकिन इसका असर जमीनी स्तर पर नहीं दिख रहा है.

40 लाख का बस स्टैंड बना शोपीस

जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से बिस्कोमान भवन के पास जुलाई 2024 में करीब 40 लाख रुपये की लागत से बस स्टैंड का निर्माण कराया गया था. लेकिन दो वर्ष बाद भी यह बस स्टैंड वीरान पड़ा है और बसें अब भी मुख्य सड़क पर ही खड़ी की जा रही हैं.

CCTV निगरानी के बावजूद लापरवाही

नगर पंचायत क्षेत्र में 74 लाख रुपये की लागत से 82 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी नगर पंचायत कार्यालय और थाने में की जाती है. इसके बावजूद दुर्गा चौक पर हो रहे अवैध बस ठहराव पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

फोटो पर क्लिक करें रजिस्टर करें

दुकानदारों में नाराजगी

स्थानीय छोटे दुकानदारों का कहना है कि जब सड़क किनारे ठेला लगाने वाले गरीबों को हटाया जा सकता है, तो बसों और सवारी वाहनों को उनके निर्धारित स्टैंड पर क्यों नहीं भेजा जा रहा है.

चेतावनी के बावजूद नहीं रुका अवैध ठहराव

नगर पंचायत द्वारा कई बार ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से चेतावनी दी गई और जुर्माना व प्राथमिकी की बात कही गई. इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है.

अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी निगाहें

स्थानीय लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि एसडीएम के सख्त निर्देशों का पालन थाना और नगर पंचायत प्रशासन कब तक सुनिश्चित करता है, या फिर यह आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाएगा.

Also Read: यूपी से नाव के जरिए लाई जा रही शराब जब्त, बक्सर में 112 लीटर के साथ नाबालिग और तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

वर्तमान में मैं रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन