यूपी से नाव के जरिए लाई जा रही शराब जब्त, बक्सर में 112 लीटर के साथ नाबालिग और तस्कर गिरफ्तार

Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Buxar Liquor Ban: बक्सर में औद्योगिक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी से लाई जा रही शराब की खेप पकड़ी. नाव के जरिए गंगा पार कर लाई गई 112 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. आरोपी बाइक से गांवों में सप्लाई करने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. एक नाबालिग समेत दोनों आरोपियों पर कार्रवाई की गई है और पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Buxar Liquor Ban:(ओंकार नाथ मिश्र) ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी और आर्थिक तंगी का असर अब नाबालिगों पर भी साफ दिखने लगा है. रोजगार के अभाव में कई युवा और किशोर गलत रास्तों की ओर मुड़ रहे हैं. अवैध धंधों में उनकी बढ़ती भागीदारी समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है. बक्सर में नाबालिग शराब तस्करी का हिसा बन रहे है. जहां यूपी से गंगा नदी के रास्ते नाव के जरिए शराब मंगाकर गांवों में खपाने की साजिश कर रहे है. उसे औद्योगिक थाना पुलिस ने नाकाम कर दिया. पुलिस ने मोटरसाइकिल से शराब लेकर जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

112 लीटर शराब के साथ बाइक जब्त

यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के रामोबरिया-दहिवर सड़क पर को की गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से विभिन्न ब्रांडों की कुल 112 लीटर शराब बरामद की और बाइक को भी जब्त कर लिया. पकड़े गए तस्करों में मझरियां निवासी बबलू यादव और एक नाबालिग शामिल है.

एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद नाबालिग को बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जबकि बबलू यादव के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया.

फोटो पर क्लिक करें रजिस्टर करें

पुलिस की घेराबंदी से नाकाम हुआ मंसूबा

पुलिस को पहले ही सूचना मिल गई थी कि मंझरिया और रामोबारिया के रास्ते यूपी से लाई गई शराब को इलाके में खपाने की तैयारी है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की. इस दौरान बाइक सवार आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया.

नदी पार से चल रहा था सप्लाई नेटवर्क

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी यूपी से नाव के जरिए गंगा पार कर शराब लाते थे और फिर मोटरसाइकिल से विभिन्न ठिकानों पर सप्लाई करते थे.

पुलिस की सख्ती जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि गंगा पार से शराब लाने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Also Read: रोहतास में चोरों का आतंक, छत के रास्ते घर में घुस 6 लाख कैश-जेवर उड़ाए

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

वर्तमान में मैं रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन