कैमूर के रामगढ़ में सेवन-ए-साइड फुटबॉल का धमाकेदार आगाज, मिर्चा ने सासाराम को हराया
फुटबॉल प्रतियोगिता की तस्वीर
Kaimur Sport News: कैमूर में आयोजित रात्रिकालीन सेवन-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ. उद्घाटन मुकाबले में यूपी के मिर्चा की टीम ने सासाराम को 4-0 से हराकर दमदार जीत दर्ज की. दूधिया रोशनी में खेले गए इस मैच ने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया. तीन दिवसीय टूर्नामेंट में यूपी और बिहार की कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं.
Kaimur Sport News: (रंजय जायसवाल) ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का काम कर रही हैं. खासकर फुटबॉल जैसे खेलों के आयोजन से न केवल प्रतिभाओं को मंच मिलता है. बल्कि युवाओं में अनुशासन और टीम भावना भी विकसित होती है. जहां कैमूर के रामगढ़ में प्लस टू खेल मैदान में मॉर्निंग वॉक टीम के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय रात्रिकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार रात भव्य शुभारंभ हुआ. दूधिया रोशनी से जगमगाते मैदान पर दर्शकों ने रोमांचक मुकाबले का आनंद लिया.
मिर्चा की टीम का शानदार प्रदर्शन
उद्घाटन मुकाबले में उत्तर प्रदेश के मिर्चा की टीम ने सासाराम को 4-0 से एकतरफा शिकस्त दी. मैच की शुरुआत से ही मिर्चा की टीम आक्रामक रही और लगातार हमलों के दम पर चार गोल दागकर जीत दर्ज की.
सेवन-ए-साइड फॉर्मेट ने बढ़ाया रोमांच
प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसमें पारंपरिक 11 खिलाड़ियों की जगह सात-सात खिलाड़ियों की टीम उतरी. मैच को 25-25 मिनट के दो हाफ में खेला गया, जिससे खेल की गति और रोमांच दोनों बढ़ गए.

आठ टीमें ले रहीं हिस्सा
आयोजन समिति के सदस्य माझिल तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में यूपी और बिहार की कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं. तीन दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे.साथ ही मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार की भी व्यवस्था की गई है.
अतिथियों ने किया उद्घाटन
प्रतियोगिता का उद्घाटन मोहनिया के जिला पार्षद सदस्य शत्रुंजय सिंह उर्फ छोटन सिंह और डॉ. संजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया.

आयोजन में कई लोगों की भूमिका
मुकाबले में रेफरी की भूमिका दीपक यादव ने निभाई, जबकि अजय गुप्ता और अरुण राम ने आंखों देखा हाल सुनाया. आयोजन को सफल बनाने में करण सिंह, टिंकू सिंह, पुतुल, सुशील चौधरी, विक्रम, अमन और लाल सहित कई सदस्यों की अहम भूमिका रही.
Also Read: भोजपुर में ऑटो का इंतजार कर रही नाबालिग को जबरन कार में बैठाया, जंगल में गैंगरेप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ragini Sharma
वर्तमान में मैं रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










