भोजपुर में ऑटो का इंतजार कर रही नाबालिग को जबरन कार में बैठाया, जंगल में गैंगरेप

Updated:
विज्ञापन
Crime

घटना के बाद लोगों की भीड़

Arrah Crime News: आरा में नाबालिग के साथ हैवानित. नारियल पानी लेकर ऑटो का इंतजार कर रही नाबालिग को जबरन कार में बैठा ले गाये बदमाश. जंगल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. ममले में आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी पर परिजन थाना परिसर में हंगामा किया. घटना की सूचना ,इल्माते ही पुलिस ने कार्मयवाई शुरू की. पुलिस के आश्वासन पर लोगों ने हंगामा शांत किया.

विज्ञापन

Arrah Crime News: (अनिल कुमार की रिपोर्ट) सहार थाना क्षेत्र में नारियल पानी लेकर बस स्टैंड में घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही नाबालिग को कार सवार बदमाशों ने जबरन उठा लिया और जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया. नाबालिग छात्रा सातवीं कक्षा में पढ़ाई करती है. जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर वह घर से नारियल पानी लेने के लिए निकली थी. नारियल पानी लेकर वह बस पड़ाव के पास ऑटो का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान उसके गांव का ही एक लड़का चार-पांच दोस्तों के साथ कार से आया और जबरन कार में बैठा लिया. इसके बाद जंगल की ओर कार लेकर गया और वहां गैंगरेप किया. इसके बाद लड़कों ने उसे कुछ दूर लाकर छोड़ दिया. घटना के बाद सभी आरोपित फरार हैं. इसके बाद लड़की किसी तरह घर पहुंची और इसकी जानकारी परिजनों को दी.

फोटो पर क्लिक करें रजिस्टर करें

परिजनों ने थाने में किया हंगामा, लगायी न्याय की गुहार

नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने थाने में पहुंच कर हंगामा किया और स्थानीय प्रशासन से न्याया की गुहार लगायी. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए. पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार भेजा गया. सहार थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. परिजनों की ओर से आवेदन दिया गया है. इस पर जांच शुरू कर दी गयी है.

Also Read: बक्सर में दर्दनाक हादसा, गंगा स्नान के दौरान 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन