कैमूर में CM सम्राट चौधरी की सभा को लेकर जोरदार तैयारी, वॉटरप्रूफ पंडाल बना चर्चा का विषय
वॉटरप्रूफ पंडाल की तस्वीर
Kaimur News: कैमूर के भगवानपुर में 16 जून को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. सभा स्थल पर विशाल वॉटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. प्रशासन ने बैठने, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह है और बड़ी भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है.
Kaimur News: (पंकज सिंह) आगामी 16 जून को माता मुंडेश्वरी मंदिर में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद आमसभा को संबोधित करेंगे. इसके लिए सभा स्थल पर एक विशाल एवं वॉटरप्रूफ पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. पंडाल की भव्यता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. यह पंडाल काफी लंबा-चौड़ा और मजबूत तरीके से तैयार किया गया है, जिससे तेज धूप, गर्मी, बारिश तथा आंधी की स्थिति में भी अतिथि और आमजन पूरी तरह सुरक्षित रह सकेंगे.
बैठने, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण (रूट डायवर्जन), भीड़ प्रबंधन, वीआईपी रूट, पेयजल, स्वच्छता, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा समुचित व्यवस्था की जा रही है.
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह है. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, ग्रामीणों तथा आम लोगों के सभा में पहुंचने की संभावना को देखते हुए इतना बड़ा पंडाल बनाया गया है. लोगों का मानना है कि मुख्यमंत्री के आगमन से मुंडेश्वरी क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी हो सकती हैं.

अधिकारी कर रहे लगातार निरीक्षण
जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों के कर्मियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग बेसब्री से उनके संबोधन का इंतजार कर रहे हैं. आयोजन स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का आना-जाना लगा हुआ तथा सुरक्षा और सुविधा के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे थे.
Also Read: बक्सर सदर अस्पताल में हंगामा, नशे में युवकों ने दारोगा से की बदसलूकी, दोनों गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










