एशियाई एथलेटिक्स में बिहार की पहली सफलता, रोहतास के पीयूष राज ने जीता कांस्य पदक, रचा इतिहास

Updated:
विज्ञापन
Player

पीयूष राज की तस्वीर

Sasaram News: रोहतास के युवा एथलीट पीयूष राज ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4×400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. इस उपलब्धि के साथ बिहार से इस चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

Sasaram News:(मो. आरिफ खान) रोहतास की पहाड़ियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स मंच तक पहुंचे युवा खिलाड़ी पीयूष राज ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतकर बिहार का नाम गौरवान्वित किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे रोहतास जिले और राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई है. खेल प्रेमी, खिलाड़ी और विभिन्न खेल संगठनों के लोग लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं.

भारत को दिलाया कांस्य पदक

हॉन्गकॉन्ग (चीन) में आयोजित 22वीं जूनियर एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की 4×400 मीटर रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. भारतीय टीम ने 3 मिनट 05.54 सेकेंड का समय निकालकर नया मीट रिकॉर्ड भी बनाया. इस टीम में रोहतास के पीयूष राज के अलावा सैयद सबीर, रंजीत कुमार और मोहम्मद अशफाक शामिल थे. चारों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने एशिया के इस प्रतिष्ठित जूनियर एथलेटिक्स मंच पर पदक हासिल किया.

बिहार एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विनय कृष्ण ने इस उपलब्धि को बिहार एथलेटिक्स के इतिहास में एक नया अध्याय बताया. उन्होंने कहा कि पीयूष राज ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है. जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अंडर-20 वर्ग की 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतना पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि यह साबित करता है कि बिहार के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं.

संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक कहानी

खेल से जुड़े लोगों के अनुसार पीयूष राज का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है. नंगे पांव दौड़ने से लेकर अंतरराष्ट्रीय ट्रैक पर देश का प्रतिनिधित्व करने तक का उनका सफर कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास की मिसाल है. उनकी सफलता में बिहार सरकार, बिहार खेल प्राधिकरण और बिहार एथलेटिक्स संघ की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. बेहतर प्रशिक्षण और अवसरों ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मार्ग दिया है.

खेल जगत में खुशी की लहर

इस उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, संरक्षक नरेंद्र कुमार राय, मनीष कुमार सिंह त्रिपाठी, सत्येंद्र कुमार, राणा प्रताप, उपेंद्र कुमार यादव, राकेश कुमार राय, सुरेंद्र कुमार, राकेश वर्मा सहित कई सदस्यों और खेल प्रेमियों ने पीयूष को बधाई दी. सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी देश और बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे.

Also Read:कैमूर में RJD कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के बयान और महंगाई पर निशाना, जमकर की नारेबाजी

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन