कैमूर में RJD कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के बयान और महंगाई पर निशाना, जमकर की नारेबाजी

Published by : Ragini Sharma Updated At : 01 Jun 2026 9:19 AM

विज्ञापन

Kaimur News: कैमूर के रामगढ़ में राजद कार्यकर्ताओं ने हरे गमछे पर मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में विरोध मार्च निकाला. कार्यकर्ताओं ने महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए बाजार क्षेत्र में नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया.

विज्ञापन

Kaimur News: (रंजय जायसवाल) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा हाल ही में हरे गमछे को लेकर दिए गए बयान के विरोध में रविवार की शाम रामगढ़ में राजद कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. यह मार्च राजद के पूर्व प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें सैकड़ों समर्थक शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने सिर पर हरे गमछे की पगड़ी बांधकर बाजार की मुख्य सड़कों पर जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री के बयान के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. विरोध मार्च की शुरुआत अंबेडकर चौक से हुई.l इसके बाद जुलूस दुर्गा चौक, थाना परिसर होते हुए पुनः बाजार मार्ग से गुजरकर दुर्गा चौक पर पहुंचकर समाप्त हुआ.

नारेबाजी से गूंजा बाजार क्षेत्र

पूरे जुलूस के दौरान राजद समर्थक हाथों में पार्टी का झंडा लिए लगातार नारेबाजी करते रहे. मुख्यमंत्री होश में आओ और महंगाई पर रोक लगाओ जैसे नारे लगाकर कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया. विरोध मार्च के कारण बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं और माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया.

अजीत कुमार सिंह का बयान

इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह ने कहा कि हरा गमछा केवल एक कपड़ा नहीं बल्कि किसानों, मजदूरों और आम जनता की पहचान और सम्मान का प्रतीक है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का बयान समाज के एक बड़े वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है. उन्होंने सरकार से अपील की कि वह जनहित के मुद्दों पर ध्यान दे और लगातार बढ़ रही महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण लगाए.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

विरोध मार्च में प्रखंड अध्यक्ष रामव्यास बिंद, मुनेन्द्र गुप्ता, राधेश्याम यादव, बबन लाल श्रीवास्तव, रजनीश सिंह, जय प्रकाश सिंह, रविशंकर गुप्ता, आफताब आलम, राजू सेठ, बिरजू पटेल, चमन तिवारी, गाजा सिंह, सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई.

Also Read: कैमूर में दर्दनाक हादसा, घर निर्माण के लिए ईंट ला रहा युवक हादसे का शिकार, ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन