कैमूर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को फार्मर रजिस्ट्री और नई कृषि तकनीक अपनाने की सलाह

Updated:
विज्ञापन

कृषि चौपाल में मौजूद लोग

Kaimur News: कैमूर के दुर्गावती प्रखंड के छांव और कर्णपुरा गांव में सोमवार को कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया. इसमें कृषि विभाग के अधिकारियों और समन्वयकों ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, प्राकृतिक खेती, मृदा जांच और शरद ऋतु में होने वाले बीज वितरण जैसी महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं की जानकारी दी.

विज्ञापन

कर्मनाशा से मैनुद्दीन शाह की रिपोर्ट:
Kaimur News:
कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छांव एवं कर्णपुरा गांव में सोमवार को कृषि जन कल्याण चौपाल का सफल आयोजन किया गया. कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने भाग लिया. चौपाल के दौरान किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और आधुनिक खेती की उन्नत तकनीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया.

खेती की लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने के बताए गए उपाय

आयोजित चौपाल में पहुंचे सहायक तकनीकी प्रबंधक रिशु कुमार ने किसानों को कृषि के आधुनिक तौर-तरीकों के बारे में समझाया. उन्होंने वर्तमान में चल रही फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया, प्राकृतिक खेती प्रणाली, बेहतर फसल प्रबंधन, मृदा जांच (मिट्टी की जांच) की आवश्यकता एवं गुणवत्तापूर्ण उन्नत बीजों के इस्तेमाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. उन्होंने उपस्थित किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि नई कृषि तकनीक को अपनाकर ही खेती की लागत को कम किया जा सकता है और फसल के उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है.

प्रशिक्षण और बीज वितरण योजनाओं से कराया अवगत

वहीं कार्यक्रम में मौजूद सहायक तकनीकी प्रबंधक सानंद कुमार सिंह ने आत्मा योजना के तहत किसानों को दिए जाने वाले विशेष प्रशिक्षण और परिभ्रमण (विजिट) से संबंधित सरकारी नियमों की जानकारी दी. इसके साथ ही कृषि समन्वयक श्याम सुंदर तिवारी ने आने वाले शरद ऋतु (रबी सीजन) में विभाग की ओर से होने वाले बीज वितरण और अन्य महत्वपूर्ण विभागीय अनुदान योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया ताकि सही समय पर किसान इसका लाभ उठा सकें.

चौपाल में ये लोग रहे उपस्थित

इस कृषि जन कल्याण चौपाल के अवसर पर विकास कुमार, विपिन कुमार, फुलेश्वर कुमार सहित इलाके के कई प्रगतिशील किसान और कृषि विभाग से जुड़े अन्य अधिकारी व कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे.

Also Read: कैमूर: निर्माणाधीन कंपनी में 5 टन तार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, मुआवजे को लेकर लोगों का विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन