ePaper

Rock Salt Benefits: सेंधा नमक सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत भी बनाता है? जानिए इसे खाने के 4 सबसे बड़े फायदे

Updated at : 12 Jul 2024 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
Rock Salt

Rock Salt

Rock Salt Benefits: सेंधा नमक का सेवन सभी को करना चाहिए. डॉक्टर्स का भी कहना है कि सेंधा नमक सभी को खाना चाहिए ताकि बीमारियों से बचा जा सके. चलिए जानते हैं सेंधा नमक खाने के फायदे...

विज्ञापन

Rock Salt Benefits: सेंधा नमक सेहत के लिए सबसे अधिक फायदेमंद है. आमतौर पर लोग सेंधा नमक का उपयोग व्रत में करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना सेंधा नमक खाने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं. चलिए जानते हैं सेंधा नमक के फायदे के बारे में विस्तार से…

पाचन के लिए

सेंधा नमक में मौजूद मिनरल्स पाचन को मजबूत बनाने में सबसे अधिक मदद करते हैं. अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो सेंधा नमक का सेवन करना शुरू कर दें. रोजाना सेंधा नमक खाने से कब्ज, एसिडिटी और पेट के सूजन को दूर किया जा सकता है.

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो नार्मल नमक की जगह सेंधा नमक का उपयोग करें. क्योंकि सेंधा नमक में मौजूद गुण हाई बीपी को काबू में करता है. सेंधा नमक खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम किया जा सकता है जो दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाता है. इसलिए सभी लोगों को सेंधा नमक का ही सेवन करना चाहिए.

Also Read: Egg के साथ इन 4 चीजों का न करें सेवन, वरना हेल्थ पर पड़ सकता है बुरा असर

सूजन से राहत दिलाए

सेंधा नमक खाने से गले के दर्द और सूजन से राहत पाया जा सकता है. अगर आपके गले में दर्द है तो गुनगुना पानी में सेंधा नमक डालकर गरारा करें. इसके अलावा सेंधा नमक के सेवन से शरीर में सूजन कम होता है. क्योंकि इस नमक में मौजूद गुण शरीर के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होते हैं.

Also Read: नींबू पानी में गुड़ डालकर पीने के 6 सबसे बड़े फायदे

मांसपेशियों के दर्द से निजात

सेंधा नमक में मौजूद गुण मांसपेशियों के दर्द से निजात दिलाने में मदद करता है. अगर आपके मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन बना रहता है तो सेंधा नमक का इस्तेमाल करना शुरू कर दें. डॉक्टर्स का भी कहना है कि सभी को सेंधा नमक ही खाना चाहिए. यह हमे होने वाली बीमारियों से बचने में मदद करता है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola