ePaper

Roasted Peanuts Benefits: भुनी हुई मूंगफली में छिपा है सेहत का राज, जानिए इसे खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

Updated at : 09 Jul 2024 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
Roasted Peanuts

Roasted Peanuts

Roasted Peanuts Benefits: भुनी हुई मूंगफली सेहत के लिए खजाना है. मूंगफली में कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो हड्डियों और पाचन के लिए सही माना जाता है. चलिए जानते हैं भुनी हुई मूंगफली खाने के फायदे...

विज्ञापन

Roasted Peanuts Benefits: भुनी हुई मूंगफली खाना सभी को पसंद है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मूंगफली हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है. आमतौर पर लोग मूंगफली को लोग भीगोकर खाते हैं. हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे भुनी हुई मूंगफली खाने से सेहत पर होने वाले फायदों के बारे में..

भुनी हुई मूंगफली में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

भुनी हुई मूंगफली में कैलोरी, वसा, सोडियम, पोटैशियम, फाइबर, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन आदि पाए जाते हैं शरीर को मजबूत बनाने में अहम रोल निभाते हैं. चलिए जानते हैं भुनी हुई मूंगफली खाने के फायदे..

हड्डियों के लिए

भुनी हुई मूंगफली खाने से हड्डियों और मांसपेशियों के दर्द से राहत पाया जा सकता है. मूंगफली में प्रोटीन काफी अधिक पाया जाता है जो मांसपेशियां मजूबत बनती है और हड्डियों को भी दुरुस्त रखती है.

Also Read: काली किशमिश खाने के 5 सबसे बड़े फायदे यहां जानिए

मोटापा कम करें

अगर आप मोटे हैं औ वजन घटा रहे हैं तो भुनी हुई मूंगफली खाना शुरू कर दें. भुनी हुई मूंगफली खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिल जाएगा और आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा जो वजन कंट्रोल में मदद करता है.

हार्ट के लिए

भुनी हुई मूंगफली हार्ट के लिए सबसे अधिक फायदेमंद है. ऐसा इसलिए क्योंकि भुनी हुई मूंगफली में मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है जो हृदय रोगों को रोकने में मदद मिल करता है.

सूजन कम करें

भुनी हुई मूंगफली में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपकी सूजन कम होने में मदद करेगी. अगर आप रोजाना भुनी हुई मूंगफली खाते हैं तो आपके शरीर में कभी भी सूजन नहीं होगा.

Also Read: केला के साथ इन 4 चीजों का न करें सेवन, वरना हेल्थ पर पड़ सकता है बुरा असर

स्किन की समस्या दूर करें

भुनी हुई मूंगफली स्किन की समस्याओं को दूर करने में अहम भूमिका निभाती है. मूंगफली में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो स्किन सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है और अंदर से झूर्रियां, मुंहासा और दाग-धब्बे से निजात दिलाता है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola