ePaper

Heart Health Tips: हार्ट के लिए कौन सा फल अच्छा होता है?

Updated at : 09 Jul 2024 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
Fruit for Heart

Fruit for Heart

Heart Health Tips: हार्ट को दुरुस्त रखने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए. चलिए हम विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Heart Health Tips: हार्ट के मरीजों की संख्या दुनियाभर में हैं. हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. हार्ट अटैक आने का कारण खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान भी है. चलिए जानते हैं हार्ट को दुरुस्त रखने के लिए कौन सा फल खाएं?

क्या संतरा हार्ट के लिए सही है?

हार्ट को दुरुस्त रखना है तो रोजाना दो संतरा खाएं. संतरे में फाइबर पेक्टिन पाए जाते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल से लड़ने में मदद करता है. क्योंकि बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट पर बुरा असर पड़ता है इसलिए अगर आप रोज संतरा खाते हैं तो आपका हार्ट अंदर से मजबूत रहेगा.

केला खाने से हार्ट पर क्या असर पड़ता है?

हार्ट के लिए केला सबसे अच्छा फल माना जाता है. केला में पोटेशियम, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट होता है जो हृदय धमनियों के लिए लाभकारी है. इसलिए सभी लोगों को रोजाना दो केला खाना चाहिए.

क्या सेब खाने से हार्ट मजबूत रहता है?

हृदय रोग के जोखिम को कम करना है तो सेब खाना शुरू कर दें. क्योंकि सेब में कई अलग-अलग यौगिक होते हैं जो हार्ट को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. सेब में घुलनशील फाइबर अधिक होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करता है और रक्तचाप और स्ट्रोक के जोखिम से निजात मिलता है.

क्या पपीता खाने से हार्ट मजबूत रहता है?

हार्ट को दुरुस्त रखने के लिए सबसे अच्छा फ्रूड्स में से एक पपीता है. पपीते में उच्च स्तर के एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई पाए जाते हैं जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं.

क्या एवोकाडो खाने से हार्ट सही रहता है?

हार्ट को हेल्दी रखना है तो एवोकाडो का सेवन करना शुरू कर दें. रोज एवोकाडो खाने से दिल रही रहता है. एवोकाडो में फाइबर होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ता है सकता है.

क्या अनानास खाने से हार्ट सही रहता है?

दिल की परेशानियों को दूर करना है तो अनानास खाना शुरू कर दें. अनानास में विटामिन, खनिज और पोषण तत्व होते हैं जो ब्रोमेलेन धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल को तोड़ता है और ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और हृदय रोग का खतरा कम होता है.

Also Read: सुबह काली मिर्च की चाय पीने के ये हैं 5 सबसे बड़े फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola