आम खाने से पहले रुकिए, आपकी ये आदत बन सकती है पिंपल्स और पेट खराब होने की वजह

Edited by Smita Dey
Updated:
विज्ञापन

आम खाते हुई युवती की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Right way to eat mango: क्या आप जानते हैं कि आम खाने का सही तरीका क्या है. अगर इसे गलत समय या गलत तरीके से खाया जाए तो पिंपल्स और पेट खराब हो सकता है.

विज्ञापन

Right way to eat mango: गर्मियों का मौसम आते ही हर घर में फलों के राजा की चर्चा शुरू हो जाती है और वो है आम. कोई इसे चूसकर खाना पसंद करता है, तो कोई स्लाइस काटकर. लेकिन स्वाद के चक्कर में अक्सर हम यह भूल जाते हैं कि आम खाने का सही तरीका (Right way to eat mango) क्या है. अगर आम को गलत तरीके से खाया जाए, तो पेट खराब होना, वजन बढ़ना या चेहरे पर पिंपल्स निकलने जैसी परेशानियां हो सकती हैं. तो आइए जानते हैं कि आम का पूरा स्वाद और सेहत पाने का सही सलीका क्या है. 

Right way to eat mango: आम को पानी में भिगोना क्यों जरूरी है?

हम में से बहुत से लोग बाजार से आम लाते ही तुरंत काट कर खाने लगते हैं, जो कि सेहत के लिहाज से बिल्कुल गलत है. आम खाने से पहले उसे कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए ठंडे पानी में भिगोकर जरूर रखना चाहिए. आम की प्राकृतिक तासीर काफी गर्म होती है. इसमें फेंटिक एसिड (Phytic Acid) पाया जाता है. पानी में भिगोने से इसकी एक्स्ट्रा गर्मी निकल जाती है. अगर आप बिना भिगोए आम खाएंगे, तो चेहरे पर दाने, एक्ने, पिंपल्स या पेट में मरोड़ उठने की समस्या हो सकती है. 

PC: AI Generated

Right way to eat mango: आम खाने का सही समय क्या है? 

आप किस समय आम खा रहे हैं, यह बहुत मायने रखता है. आम को कभी भी भारी खाने (Heavy Meal) के तुरंत बाद या रात को सोने से पहले नहीं खाना चाहिए. 

सबसे बेस्ट टाइम: आम खाने का सबसे सही समय सुबह के नाश्ते के बाद या फिर दोपहर के स्नैक्स के रूप में (शाम को 4 से 5 बजे के बीच) है. 

वजह: आम में नेचुरल शुगर और कैलोरीज काफी ज्यादा होती हैं. अगर आप इसे लंच या डिनर के साथ खाएंगे, तो यह आसानी से पचेगा नहीं, ब्लोटिंग होगी और आपका वजन भी बढ़ सकता है. इसे हमेशा एक अलग मील की तरह खाएं. 

बिना काटे सीधे खाएं या स्लाइस काटकर? 

जब आप आम को हल्के हाथों से दबाकर, उसका पल्प ढीला करके चूसते हैं, तो आपके मुंह की लार (Saliva) उसमें अच्छी तरह मिक्स होती है. यह लार आम के कार्बोहाइड्रेट को पचाने में बहुत मदद करती है. अगर आप स्लाइस काटकर खा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आम के ऊपरी हिस्से को थोड़ा गहरा काटें. वहां से निकलने वाला सफेद लिक्विड गले में खराश या होंठों पर छाले पैदा कर सकता है.

दूध और आम का कॉम्बिनेशन: मैंगो शेक पीते वक्त रखें ध्यान

गर्मियों में ‘मैंगो शेक’ सबका ऑल-टाइम फेवरेट होता है. लेकिन खट्टे या आधे पके फलों को दूध के साथ नहीं मिलाना चाहिए. अगर आम पूरी तरह से पका हुआ और मीठा है, तभी उसका मैंगो शेक बनाएं. अगर आम थोड़ा भी खट्टा है, तो उसे दूध के साथ मिक्स करने से बचें, वरना यह आपके डाइजेशन को बिगाड़ सक ता है और स्किन एलर्जी का कारण बन सकता है. 

Right way to eat mango: एक दिन में कितने आम खाने चाहिए?

आम में फाइबर और विटामिन-सी भरपूर होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने से दस्त लग सकते हैं और ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है. एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए दिनभर में एक या दो मीडियम साइज के आम खाना बिल्कुल परफेक्ट और सुरक्षित है. 

यह भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें बन सकती हैं आपके दिल की दुश्मन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इनमें से कोई गलती?

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola