Chia Seeds Benefits in Summer: गर्मी के दिनों में इस पानी का सेवन सेहत के लिए है फायदेमंद

Author :Sweta Vaidya
Published by :Sweta Vaidya
Updated at :01 Apr 2025 3:10 PM
विज्ञापन
chia seeds water

chia seeds water (AI generated image)

Chia Seeds Benefits in Summer: गर्मियों का मौसम अब शुरू हो चुका है. इस मौसम में सेहत का ध्यान रखने के लिए आप चिया सीड्स वॉटर का सेवन कर सकते हैं. इसका सेवन स्किन के साथ पेट की भी समस्या को दूर करने में सहायक है.

विज्ञापन

Chia Seeds Benefits in Summer: मौसम बदलने के साथ सेहत का ध्यान रखना भी आवश्यक हो जाता है. गर्मियों में स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना पड़ता है. गर्मी का सीजन अब स्टार्ट हो चुका है. इन दिनों खुद को रिफ्रेश करने के लिए लोग कई तरह के पेय पदार्थ का सेवन करते हैं. कई लोग कोल्ड ड्रिंक का भी सेवन करते हैं जो सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. चिया सीड्स के बारे में आपने भी सुना होगा. चिया सीड्स का सेवन सेहत को कई लाभ देता है. इसे बनाने के लिए एक चम्मच चिया सीड्स को एक ग्लास पानी में डालें और कुछ देर के लिए छोड़ दें. आप इसका सेवन नारियल पानी के साथ भी कर सकते हैं. गर्मी के मौसम में चिया सीड्स का पानी पीना काफी फायदेमंद रहता है. तो आइए जानते हैं क्यों आपको चिया सीड्स के पानी का सेवन करना चाहिए?

एंटीऑक्सीडेंट से मिलता है लाभ

गर्मी के मौसम में स्किन से जुड़ी परेशानी भी बढ़ जाती है. धूप और पसीने से चेहरे का निखार कम हो जाता है. चिया सीड्स के पानी का सेवन स्किन से जुड़ी परेशानी को कम करने में मदद करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी रखता है. 

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें-Weight Gain Tips: वजन बढ़ाने में आ रही है दिक्कत? इन चीजों के सेवन से आसानी से होगा वेट गेन

पोषक तत्व से है भरपूर 

चिया सीड्स में फाइबर पाया जाता है. फाइबर का सेवन पेट के लिए अच्छा माना जाता है. गर्मी में पेट की दिक्कत बहुत आम है. चिया सीड्स के पानी का सेवन पाचन को सही रखता है और इस ड्रिंक का सेवन शरीर को डिटॉक्स करने में हेल्प करता है. अगर बढ़े हुए वजन से आप परेशान रहते हैं तो चिया सीड्स का सेवन वेट लॉस में भी सहायक है. इसमें प्रोटीन पाया जाता है जो वजन को कंट्रोल में रखता है. 

गर्मी से राहत 

गर्मी में पानी की कमी के कारण कई स्वास्थ्य संबंधित परेशानी बढ़ने का खतरा होता है. चिया सीड्स वॉटर का सेवन करने से आप गर्मी से आराम पा सकते हैं. इसका सेवन करने से आपको फ्रेश महसूस होगा और इसका सेवन गर्मी में आपको ऊर्जावान भी रखता है.

यह भी पढ़ें- Food For Better Digestion: इन फाइबर रिच फूड का सेवन से मिलेगा पेट की दिक्कत से आराम

यह भी पढ़ें- Health Tips: गर्मी के मौसम में सेहत का रखता है खास ख्याल ये डिटॉक्स वॉटर, घर पर करें आसानी से तैयार

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola