ePaper

Weight Gain Tips: वजन बढ़ाने में आ रही है दिक्कत? इन चीजों के सेवन से आसानी से होगा वेट गेन

Updated at : 21 Mar 2025 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
Health Tips

Health Tips

Health Tips for weight Gain: वजन कम करना अपने आप में एक चुनौती है पर कई लोगों के लिए वजन बढ़ाना भी बहुत मुश्किल होता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इन चीजों का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा.

विज्ञापन

Weight Gain Tips | Food to eat: हर व्यक्ति सोचता है कि वजन हमेशा कंट्रोल में रहे. बॉडी को स्लिम रखने के लोग कई तरह के उपाय भी अपनाते हैं. कोई जिम जाता है तो कोई घर पर ही एक्सरसाइज और बैलेंस डायट की मदद से वजन को कंट्रोल में रखने की कोशिश करता है. वजन कंट्रोल करने के साथ वजन बढ़ाना भी कई लोगों के लिए मुश्किल का काम हो सकता है. कई लोगों से आपने अक्सर सुना होगा कि खाना भी ज्यादा मात्रा में लेने के बाद भी वजन बढ़ नहीं पाता है. वजन का सही होना सेहत के लिए आवश्यक है. कम वजन होने से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है जो सेहत के लिए नुकसानदायक है. अगर आपका भी वजन नहीं बढ़ रहा तो यह आर्टिकल आपके काम की है. इन चीजों का सेवन वजन को बढ़ाने में मदद करता है.

ड्राई फ्रूट और सीड्स का सेवन

वजन बढ़ाने के लिए सभी पोषक तत्वों का लेना जरूरी होता है. अक्सर लोग वजन बढ़ने के डर से फैट का सेवन नहीं करते हैं. अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो अपने डायट में अखरोट, बादाम और सीड्स का शामिल करें. इनमें फैट और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो वेट को बढ़ाता है.

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Mental Health: तनाव ने कर रखा है परेशान, स्ट्रेस फ्री रहने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

यह भी पढ़ें: Health Tips: पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा, बस करें इन चीजों का सेवन

डेयरी प्रोडक्ट्स को डायट में करें शामिल

अगर आप भी वजन नहीं बढ़ने की समस्या से परेशान हैं तो वेट गेन करने के लिए खाने में डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही, पनीर और चीज का सेवन करना चाहिए. आप दूध के साथ केला डालकर शेक बनाकर भी पी सकते हैं. 

नॉन-वेज फूड भी ले सकते हैं

अगर आप मांसाहारी भोजन का सेवन करते हैं तो वेट बढ़ाने के लिए आप अपने खाने में अंडे, मीट और मछली को जरूर शामिल करें. इनमें प्रोटीन और कैलोरी पाया जाता है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और वजन बढ़ने में मदद मिलती है.

आलू से बढ़ेगा वजन

आलू में स्टार्च पाया जाता है और इसमें कैलोरी भी होता है. आलू में कार्बोहाइड्रेट मिलता है और इसका सेवन वजन को ऊपर करता है. कम वजन की समस्या को दूर करने के लिए आलू का सेवन जरूर करें.

यह भी पढ़ें: Wrong Food Combination: दही के साथ इन चीजों का न करें सेवन, सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola