ePaper

Wrong Food Combination: दही के साथ इन चीजों का न करें सेवन, सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

Updated at : 15 Mar 2025 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
Wrong food combination

Food not to be taken with curd

Wrong Food Combination: दही का सेवन आमतौर पर खाने के साथ किया जाता है मगर कुछ चीजों के साथ इसका सेवन हानि पहुंचा सकता है. इन चीजों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

Wrong Food Combination: दही खाना सेहत को ढेरों फायदे देता है. दही में प्रोबायोटिक होता है जो पेट की समस्या को दूर करने में मदद करता है. दही पोषक तत्वों से भरपूर है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है. दही से कई सारे व्यंजन बनाए जाते हैं जो स्वाद से भरे होते हैं. मगर कुछ चीजों के साथ दही को नहीं खाना चाहिए. इन चीजों के साथ दही का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. तो आइए जानते हैं कौन सी चीजों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए?

प्याज

प्याज और दही को साथ में बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए. आयुर्वेद के अनुसार इन दोनों का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचाता है. दही और प्याज की तासीर अलग होती है. इन दोनों को साथ में खाने से पेट से जुड़ी दिक्कत और एलर्जी हो सकता है.

मछली 

मछली और दही के कॉम्बिनेशन को भी अच्छा नहीं माना जाता है. मछली और दही को साथ में खाने से पेट से जुड़ी समस्या जैसे पेट फूलना, गैस और पेट दर्द हो सकता है. इन दोनों का कॉम्बिनेशन से एलर्जी भी हो सकता है.

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Side Effects of Aloe Vera: जरूरत से ज्यादा एलोवेरा का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, पहुंचा सकता है नुकसान

यह भी पढ़ें: Mental Health: तनाव ने कर रखा है परेशान, स्ट्रेस फ्री रहने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

फल

दही के साथ खट्टे फल का सेवन नहीं करना चाहिए. खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा को दही के साथ सेवन करने से पेट पर असर पड़ता है. इन दोनों को साथ में खाने से गैस हो सकता है.

दूध

दूध और दही को भी साथ में कभी नहीं लेना चाहिए. आयुर्वेद के अनुसार इन दोनों का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है. 

फ्रायड फूड्स

दही और तले हुए खाने का कॉम्बिनेशन सेहत को नुकसान पहुंचाता है. तली हुई चीजों को पचने में अधिक समय लगता है. दही के साथ फ्रायड फूड का सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक तरीके से काम नहीं कर पाता है और पेट फूलने की समस्या हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा, बस करें इन चीजों का सेवन

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola