Side Effects of Aloe Vera: जरूरत से ज्यादा एलोवेरा का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, पहुंचा सकता है नुकसान

Aloe vera
Side Effects of Aloe Vera: एलोवेरा का इस्तेमाल स्किन और सेहत के लिए फायदेमंद होता है. एलोवेरा का अधिक इस्तेमाल फायदे के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है.
Side Effects of Aloe Vera: हर व्यक्ति की चाहत होती है हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने की. स्किन को चमकदार रखने के लिए लोग कई उपाय और घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं. एलोवेरा का इस्तेमाल स्किन को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है. एलोवेरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इतने सारे पोषक तत्व होने के कारण एलोवेरा सेहत, स्किन और बालों के लिए कारगर है. एलोवेरा का इस्तेमाल करने से त्वचा से जुड़ी समस्या दूर होती है. इसका इस्तेमाल आपके चेहरे को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाता है. इसका सेवन सेहत को कई लाभ भी देता है. अच्छी स्किन पाने की कोशिश में लोग इन उपायों का ज्यादा इस्तेमाल करने लगते हैं जो हानिकारक हो सकता है. तो आइए जानते हैं एलोवेरा से होने वाले नुकसानों के बारे में.
चेहरे पर मुंहासे
अगर आपको पिम्पल की समस्या है तो आपको एलोवेरा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अगर आपकी स्किन पहले से ही सेंसिटिव है और एक्ने की समस्या रहती है तो एलोवेरा का इस्तेमाल नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसा करने से मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है.
हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
यह भी पढ़ें: Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी के समय गुच्छों में गिर रहे हैं बाल, तो इन तरीकों से करें देखभाल
यह भी पढ़ें: Health Tips: ग्लोइंग स्किन और बेहतर सेहत के लिए करें ये Vitamin E रिच फूड का सेवन
एलर्जी की समस्या
एलोवेरा का इस्तेमाल करने से एलर्जी हो सकता है. अगर आपको एलोवेरा का इस्तेमाल करने के बाद त्वचा पर लाल धब्बे, खुजली या फिर सूजन दिखाई दे तो इसका इस्तेमाल करना छोड़ दें. दरअसल, एलोवेरा में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो एलर्जी का कारण बन सकते हैं.
डिहाइड्रेशन
एलोवेरा का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. मगर अधिक सेवन करने से आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है. डिहाइड्रेशन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है तो एलोवेरा का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए.
पेट की समस्या
एलोवेरा का सेवन पेट से जुड़ी परेशानी को बढ़ा सकता है. इसका सेवन करने से पाचन पर असर पड़ता है और पेट दर्द की समस्या हो सकती है. अगर आपको इसका सेवन करने के बाद पेट की समस्या होती है तो इसका सेवन करने से बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Health Tips: कहीं इन पोषक तत्वों की कमी के कारण तो नहीं झड़ रहे आपके बाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










