Health Tips: ग्लोइंग स्किन और बेहतर सेहत के लिए करें ये Vitamin E रिच फूड का सेवन

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

vitamin E rich foods

Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए सही आहार का सेवन करना चाहिए. विटामिन ई की कमी का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है. इन चीजों का सेवन विटामिन ई की कमी को दूर करता है.

विज्ञापन

Health Tips: विटामिन शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. विटामिन की कमी होने से शरीर में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. विटामिन ई स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी विटामिन है. इसकी कमी से त्वचा से जुड़ी समस्या, हाथों-पैरों का सुन्न होना और मांसपेशियों में कमजोरी देखी जाती है. विटामिन ई का सही मात्रा में सेवन करने से आप इन समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं और अपनी इम्यूनिटी को और मजबूत बना सकते हैं. विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए आप अपने डायट में विटामिन ई से भरपूर खाने को जरूर शामिल करें. तो आइए जानते हैं विटामिन ई से भरपूर इन चीजों के बारे में.

कीवी से पाएं विटामिन ई

कीवी का सेवन विटामिन ई की कमी को दूर करता है. अगर आप को विटामिन ई की कमी है तो इस फल को अपने डायट में शामिल करें. इस फल के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होता है.

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी के समय गुच्छों में गिर रहे हैं बाल, तो इन तरीकों से करें देखभाल

यह भी पढ़ें: Watermelon Benefits: सेहत के लिए वरदान है गर्मी के सीजन में मिलने वाला यह फल, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

पपीता है असरदार

पपीता कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें विटामिन ई के साथ विटामिन सी, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं. पपीता का सेवन डाइजेशन को भी बेहतर रखता है और वजन कम करने में भी मदद करता है. 

एवोकाडो का करें सेवन

एवोकाडो में भरपूर मात्रा में विटामिन ई मिलता है. इसका सेवन आपकी स्किन को चमकदार बनाता है. एवोकाडो को अपने डायट में जरूर शामिल करें. यह फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो सेहत के लिए भी लाभदायक है. 

पालक है लाभदायक

हरी पत्तेदार सब्जी में आप पालक का सेवन कर सकते हैं. पालक में विटामिन के साथ आयरन और फाइबर भी भरपूर मात्रा में मिलता है. इसका सेवन करने से एनीमिया की समस्या दूर होती है. पालक को अपने खाने में जरूर शामिल करें.

पोषक तत्व से भरपूर ब्रोकली

ब्रोकली का सेवन आपके सेहत के लिए फायदेमंद है. इसको अपने डायट में शामिल करके आप विटामिन ई की कमी को पूरा कर सकते हैं. इसमें मिलने वाले पोषक तत्व स्किन और हेल्थ के लिए फायदेमंद है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: पेट फूलने की समस्या ने कर रखा है परेशान, इन चीजों के सेवन से पाएं आराम

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola