Health Tips: कहीं इन पोषक तत्वों की कमी के कारण तो नहीं झड़ रहे आपके बाल

hair care
Health Tips: सुंदर, काले और मजबूत बाल किसी भी इंसान की खूबसूरती को बढ़ाते हैं. कम उम्र में बालों से जुड़ी समस्या बढ़ रही है. इसका एक कारण खाने में पोषक तत्व की कमी है.
Health Tips: लाइफस्टाइल में आए बदलाव के कारण कम उम्र में ही लोगों में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं दिखाई देने लगी है. बालों की समस्या अब कम उम्र के लोगों में भी हो रही है. हर किसी की चाहत होती है काले और घने बाल पाने की. सुंदर बाल पाने के लिए लोग कई प्रोडक्ट और घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल भी करते हैं. महंगे प्रोडक्ट में केमिकल मौजूद होता है जो बालों को नुकसान पहुंचाता है. कभी-कभी इन सारे उपाय को करने के बाद भी समस्या दूर नहीं होती है. इसका एक कारण बालों को सही पोषण नहीं मिलना हो सकता है. खाने में पोषक तत्वों की कमी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालती है. इसका असर बालों पर भी पड़ता है और बाल कमजोर होने लगते हैं. बालों को मजबूत बनाने के लिए आप अपने खाने में विटामिन को जरूर शामिल करें. तो आइए जानते हैं कौन से विटामिन बालों के लिए फायदेमंद है?
बायोटिन
बालों को मजबूत रखने के लिए विटामिन बी7 यानी बायोटीन बेहद जरूरी है. इसकी कमी के कारण बालों और स्किन में समस्या देखने को मिलती है. बायोटिन केराटिन को बढ़ाने में सहायक है जो बालों को हेल्दी और मुलायम रखता है.
हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
यह भी पढ़ें: Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी के समय गुच्छों में गिर रहे हैं बाल, तो इन तरीकों से करें देखभाल
यह भी पढ़ें: Health Tips: ग्लोइंग स्किन और बेहतर सेहत के लिए करें ये Vitamin E रिच फूड का सेवन
विटामिन ए
विटामिन ए सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. इसका सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है. विटामिन ए बालों को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है. आप विटामिन ए के लिए गाजर, हरी सब्जियां और फलों को अपने डायट में शामिल कर सकते हैं.
विटामिन ई
विटामिन ई की कमी त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचाता है. इसकी कमी से बाल पतले और रूखे नजर आने लगते हैं. विटामिन ई से भरपूर खाने जैसे पालक, ब्रोकली, कीवी को अपने डायट में शामिल करें. विटामिन ई का सही मात्रा में सेवन करने से बाल झड़ने की समस्या दूर होती है.
विटामिन डी
बालों की समस्या विटामिन डी की कमी के कारण भी हो सकती है. अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं मिल पाता है तो बाल कमजोर हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं. विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप धूप में बैठ सकते हैं और अपने खाने में विटामिन डी रिच फूड को शामिल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Health Tips: पेट फूलने की समस्या ने कर रखा है परेशान, इन चीजों के सेवन से पाएं आराम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










