Food For Better Digestion: इन फाइबर रिच फूड का सेवन से मिलेगा पेट की दिक्कत से आराम

Author :Sweta Vaidya
Published by :Sweta Vaidya
Updated at :26 Mar 2025 12:59 PM
विज्ञापन
health tips for digestion.

Health tips for digestion. Image Credit: AI

Food For Better Digestion: अक्सर लोग पेट की समस्या से परेशान रहते हैं. अगर आपको भी पाचन से जुड़ी परेशानी है तो इन चीजों का सेवन इस परेशानी को कम करने में मदद करता है.

विज्ञापन

Food For Better Digestion: पेट की समस्या शरीर में होने वाले आम समस्यों में से एक है. पाचन अगर सही तरीके से नहीं हो पाता है तो व्यक्ति पूरा दिन फ्रेश फील नहीं कर पाता है. पाचन को ठीक रखने के लिए खाने-पीने का खास ध्यान रखना पड़ता है. कुछ चीजों का सेवन आपकी इस समस्या को बढ़ा सकता है वहीं कुछ चीजों का सेवन इस परेशानी को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है. पाचन को दुरुस्त रखने के लिए फाइबर युक्त खाने का सेवन करना चाहिए. फाइबर डाइजेशन को सुधारने का काम करता है. फाइबर रिच चीजों को डाइट में शामिल करने से आप पाचन से जुड़ी परेशानी से आराम पा सकते हैं. तो जानते हैं इन चीजों के बारे में. 

शकरकंद है फायदेमंद

शकरकंद खाने में स्वादिष्ट होता है और यह फाइबर से भरपूर है. फाइबर रिच होने के कारण इसको खाने से पाचन तंत्र ठीक तरीके से काम करता है. इसका सेवन अन्य स्वास्थ्य लाभ भी देता है और ये वजन कम करने में भी कारगर है. 

खीरा का सेवन करें 

पेट की समस्या को दूर करने के लिए खीरा एक अच्छा विकल्प है. गर्मी के मौसम में इसका सेवन पेट के लिए भी अच्छा माना जाता है. खीरा में फाइबर होता है और इसका सेवन करने से पेट आसानी से साफ हो जाता है. 

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Weight Gain Tips: वजन बढ़ाने में आ रही है दिक्कत? इन चीजों के सेवन से आसानी से होगा वेट गेन

ड्राई फ्रूट और बीज का सेवन है कारगर

ड्राई फ्रूट में फाइबर, आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है. ड्राई फ्रूट और बीज कब्ज और गैस की समस्या को दूर करता है. 

राजमा को करें डाइट में शामिल 

अगर आप भी पाचन संबंधित समस्या से परेशान हैं तो आप राजमा को अपने खाने का हिस्सा जरूर बनाएं. राजमा स्वाद से भरपूर तो होता ही है साथ ही इसमें फाइबर भी अच्छी-खासी मात्रा में मिलता है. 

पालक से मिलेगा लाभ 

पालक में आयरन मिलता है और इसका सेवन करने से एनीमिया जैसी गंभीर समस्या से बचाव होता है. आप पालक का सेवन करें ताकि पेट की दिक्कत से आराम मिल पाए. 

यह भी पढ़ें: Walnuts Health Benefits: कई स्वास्थ्य लाभ समेटे हुए है ये ड्राई फ्रूट, रोजाना सेवन से मिलेगा शरीर को लाभ

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola