ePaper

बेली फैट की समस्या से हैं परेशान, जानें इसके मुख्य कारण और इससे निजात के उपाय

Updated at : 09 Jan 2024 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
बेली फैट की समस्या से हैं परेशान, जानें इसके मुख्य कारण और इससे निजात के उपाय

आज के दौर में सबसे बड़ी समस्या वजन की है. वजन बढ़ जाने के बाद उसे घटाना काफी मुश्किल हो जाता है. आइये जानते हैं कि बेली फैट की समस्या क्यों होती है और इससे कैसे निजात पाएं.

विज्ञापन
undefined

बेली फैट अर्थात पेट की बढ़ी हुई चर्बी हेल्थ के लिए कई समस्याएं उत्पन्न करती है. इसके अलावा यह बॉडी शेप को भी बिगाड़ती है. एक बार जब यह बढ़ जाती है तो इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं. बेली फैट के बढ़ने की कई वजहें होती है. इसे घटाने के लिए भी कई वेट लॉस उपायों को अपनाना पड़ता है जो काफी मुश्किल होता है.आइए जानते हैं किन वजहों से बढ़ता है और इससे कैसे निजात पाई जा सकती है

undefined
वाइन का सेवन

वाइन के असीमित सेवन से पेट की चर्बी बढ़ती है. रिसर्च बताते हैं कि शराब का सेवन करने वाले लोगों में बेली फैट बढ़ने की संभावना अधिक होती है.

undefined
वर्कआउट न करना

वर्कआउट व योग नहीं करने से बेली फैट जमा होता है. प्रतिदिन वर्कआउट जरूरी है। यह शरीर को फिट रखता है. इससे शरीर में कहीं भी अतिरिक्त वसा नहीं जमती है.

undefined
बैठे रहना

आरामतलबी लोगों के शरीर में धीरे-धीरे फैट का जमाव होता जाता है. ज्यादातर बैठने वाले लोगों में पेट के इर्द-गिर्द फैट जमता जाता है. इससे शरीर बेडौल लगने लगता है.

undefined
तनाव है कारण

तनाव भी बेली फैट बढ़ाता है. कॉर्टीसोल एक तरह का हार्मोन है जो एड्रिनल ग्लैंड्स से तनाव की स्थिति में ज्यादा बहता है. यह मोटापा बढ़ने का कारक बनता है.

undefined
जेनेटिक 

कुछ लोगों में बेली फैट की स्थिति जेनेटिक्स के चलते आती है. मोटापा बढ़ाने वाले फैक्टर जीन में ही होते हैं. आनुवंशिकता की वजह से बेली फैट एक खास उम्र में बढ़ता है.

undefined
शुगर के पदार्थ

शुगर युक्त खाद्य पदार्थों के ज्यादा सेवन से मोटापा बढ़ता है. बेली के क्षेत्र में वसा का जमाव होता जाता है इसलिए शुगर युक्त पदार्थों का सेवन बेली फैट को बढ़ा सकता है.

undefined
खूब पानी पीएं

अधिक मात्रा में पानी पीने से बेहतर असर होता है. बेहतर रिजल्ट के लिए आप खाने से पहले भरपूर मात्रा में पानी पीएं.

Also Read: Tiffin ideas: ठंड में बच्चों को दे ये टिफिन, खाना होगा सफाचट
undefined
खाना में करें ये शामिल

पेट की चर्बी लॉस करने के लिए आपको खाने में ज्यादा से ज्यादा कार्ब खाएं, फल भी अधिक मात्रा में खाएं. इसके अलावा एक बार भर पेट ना खाएं और थोड़ा-थोड़ा खाएं.

Also Read: सर्दियों में महिलाएं भूल कर भी ना करें ये 5 गलतियां, फायदे की जगह करेगा नुकसान
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Neha Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola