ड्राइवर की लापरवाही से स्कूल वैन सड़क से उतरकर जंगल में गिरी, तीन बच्चे घायल
जंगल मे फंसे स्कूल वैन को देखते ग्रामीण
Hazaribagh News: इचाक बाजार-डाढा पथ पर मंगलवार सुबह एक निजी स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जंगल में जा गिरी. हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई, जबकि राहगीरों ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी.
इचाक से रामशरण शर्मा की रिपोर्ट
Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले के इचाक बाजार डाढा पथ पर मंगलवार सुबह उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब डेवलप पब्लिक स्कूल, बरका रतनपुर (निजी स्कूल) की एक इको वैन चालक की लापरवाही के कारण वैन रोड से नीचे उतरकर जंगल में फंस गई. इस दुर्घटना में तीन बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सुबह में हुआ हादसा
घटना शिव शक्ति गंगा धाम डाढा नदी पुल के पास कुरथिया जंगल के पास मंगलवार की सुबह 6.45 बजे घटी. स्कूल वैन चालक के लापरवाही के कारण मंगलवार सुबह वैन सड़क से नीचे जंगल मे कटे ट्रेंच और गड्ढे को फांदते हुए एक लकड़ी के खूंटी में अटक कर रुकी. इस घटना में डाढा गांव के तीन बच्चे आनवी कुमारी ( पिता अनिल कुशवाहा), प्रीति रानी (पिता सुनील यादव) और राजू यादव की बेटी घायल हो गई. तीनों बच्चों को चेहरे मे चोट लगी है. परिजन तीनों बच्चों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग ले गए. जहां इलाज चल रहा है.
ग्रामीणों ने बताई घटना
ग्रामीणों ने बताया कि डाढा गांव से करीब दस बच्चों को लेकर स्कूल वैन वापस स्कूल जा रही थी. इसी दौरान अचानक वैन चालक ने संतुलन खो दिया और स्कूल वैन सड़क से नीचे गिर गई. गाड़ी में बैठे बच्चे चिल्लाने लगे पर गाड़ी की गति तेज होने के कारण जंगल मे कटे टीसीबी ट्रेंच को फांदते हुए करीब 125 फीट जंगल के अंदर एक लकड़ी के खूंटे में जा फंसी. इसके बाद स्कूल वैन रुकी. रास्ते में आ जा रहे लोगों ने इसकी सूचना गांव वालों को दिया.
ये भी पढ़ें– वोटर लिस्ट सुधार: JMM ने चुनाव आयोग से की घर-घर गणना के वक्त ही दस्तावेज लेने की मांग, बताई ये वजह
ये भी पढ़ें– Ramgarh: उत्तरी छोटानागपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, ओवरऑल चैंपियन बना रामगढ़ जिला बल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










