सीएसआर निधि का उपयोग जिले की जरूरतों के अनुरूप हो : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीएसआर निधि का उपयोग जिले की जरूरतों के अनुरूप हो : उपायुक्त

विज्ञापन

हजारीबाग. जिला स्तरीय कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) समिति की बैठक उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार को हुई. बैठक में विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों द्वारा सीएसआर मद से संचालित और प्रस्तावित विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी. डीसी ने कहा कि सीएसआर निधि का उपयोग जिले की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कौशल विकास एवं आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण में प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि सीएसआर का मुख्य उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों का समग्र विकास है. बिना उपायुक्त की अनुशंसा के सीएसआर निधि से कोई कार्य नहीं कराया जाये. विशेष परिस्थितियों में प्रस्तावित कार्यों की सूचना जिला प्रशासन को देना अनिवार्य होगा. बैठक में विभिन्न कंपनियों द्वारा संचालित योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. डीसी ने एनटीपीसी को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल 24 घंटे एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके अलावा बोरवेल निर्माण, सामुदायिक आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला प्रशासन की अनुशंसा के बाद ही संचालित करने को कहा गया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola