ePaper

तुबेद माइंस में हथियार के बल पर रंगदारी, सर्वे मशीनें लूट कर भागे अपराधी

Updated at : 07 Mar 2026 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
तुबेद माइंस में हथियार के बल पर रंगदारी, सर्वे मशीनें लूट कर भागे अपराधी

तुबेद माइंस में हथियार के बल पर रंगदारी, सर्वे मशीनें लूट कर भागे अपराधी

विज्ञापन

लातेहार ़ सदर थाना क्षेत्र के तुबेद कोयला खदान में कार्यरत डेवेलेक्टो माइनिंग लिमिटेड के सर्वेयर पंकज कुमार चौधरी के आवेदन पर पुलिस ने कांड संख्या 37/2026 के तहत मामला दर्ज किया है. आवेदन के आधार पर तुबेद बिछिया टोंगरी, लातेहार थाना के हरेंद्र उरांव पिता मनसु उरांव, मनोज उरांव पिता मंगरू उरांव और अन्य चार-पांच लोगों पर हरवे-हथियार से लैस होकर गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगने, रंगदारी सरकारी कार्य में बाधा डालने और कीमती सर्वे मशीनें लूटने का आरोप है. बिना मैनेज किये नहीं चलेगा काम : आवेदन के अनुसार, घटना 26 फरवरी को अपराह्न करीब तीन बजे की है. पंकज कुमार चौधरी अपनी टीम के साथ पीलर नंबर 17-18 के पास मासिक मेजरमेंट के लिए स्थल मार्किंग कर रहे थे. इसी दौरान आरोपी हथियार लेकर वहां पहुंचे और काम रोक दिया. आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि कंपनी को कई बार समझाया गया है कि बिना मैनेज किये काम नहीं करना है. खासकर बिछिया टोंगरी इलाके में काम करने के लिए प्रत्येक माह 10 लाख रुपये रंगदारी के रूप में देने होंगे. लाखों के उपकरण लूटे, टीम के साथ की धक्का-मुक्की : आरोपियों ने पिछले आठ माह से कंपनी पर ठगने का आरोप लगाते हुए मौके से डीजीपीएस रोबर, कंट्रोलर और प्रिजमिस्टिक मशीन जबरदस्ती लूट ली. सर्वे टीम में शामिल दीपक कुमार प्रजापति, सुचरिता चक्रवर्ती और अन्य सदस्यों ने जब सामान लौटाने का आग्रह किया, तो आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और जान मारने की धमकी देते हुए भाग निकले. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola