ePaper

भाजपा कार्यकर्ता के निधन पर परिजनों को दी गयी सहयोग राशि

Updated at : 07 Mar 2026 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता के निधन पर परिजनों को दी गयी सहयोग राशि

भाजपा कार्यकर्ता के निधन पर परिजनों को दी गयी सहयोग राशि

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड के मंगरा पंचायत स्थित मुर्गीडीह बूथ संख्या 22 के अध्यक्ष अजय सिंह के निधन पर प्रखंड भाजपा मंडल कमेटी ने उनके परिजनों को सहयोग राशि प्रदान की है. यह राशि भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद के नेतृत्व में दी गयी. ज्ञात हो कि अजय सिंह का निधन 24 फरवरी को हो गया था. उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि अजय सिंह का अचानक चला जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. वे पार्टी के एक सच्चे और समर्पित कार्यकर्ता थे तथा हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भाजपा परिवार हमेशा उनके परिजनों के साथ खड़ा रहेगा. मौके पर प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, सांसद प्रतिनिधि दीपक राज, उपेंद्र प्रसाद, प्रवीण कुमार, विवेक सिंह, अतुल कुमार सिंह, कुंदन कुमार यादव समेत कई लोग उपस्थित थे. बाल विवाह रोकथाम अभियान का समापन

बरवाडीह. 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत जिले के गांवों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया गया था. जिसका समापन शनिवार को हुआ. प्रखंड कार्यालय के सभागार में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के 100 दिवसीय अभियान का 100 दिन पूरा होने के उपलक्ष्य में कहा गया कि बाल विवाह रोकने में वेदिक सोसाइटी ने अहम भूमिका निभायी है. संस्था की कार्यकर्ता संगीता कुमारी द्वारा प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, बीडीओ सह बाल विवाह निषेध पदाधिकारी रेशमा मिंज, महिला पर्यवेक्षिका अनुपम भवानी, रानी देवी, सरिता देवी व फुल कुमारी को साल पहनाकर सम्मानित किया गया. बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक वर्ष पूरा होने पर भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने चार दिसंबर 2025 को देशव्यापी 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान की शुरुआत की थी.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola