बेतला से देवघर के लिए कांवरियों का जत्था रवाना, मुखिया व उप मुखिया ने अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
कावरियों के साथ मुखिया व उप मुखिया | Prabhat Khabar Network
बेतला के पोखरी खुर्द से देवघर के लिए कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। मुखिया और उप मुखिया ने अंग वस्त्र देकर श्रद्धालुओं को सम्मानित कर उनकी यात्रा की कामना की।
लातेहार. बेतला क्षेत्र के पोखरी खुर्द गांव से देवघर (बाबाधाम) के लिए कांवरियों का एक जत्था पवित्र संकल्प के साथ रवाना हुआ. इस धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा जा रहा है. रवानगी के समय पूरा वातावरण ''बोल बम'' और ''हर-हर महादेव'' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा.इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का मनोबल बढ़ाने और उनकी यात्रा की मंगलकामना के लिए बेतला पंचायत के मुखिया मंजू देवी और उप मुखिया बसंती देवी के द्वारा कुटमू चौक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित
प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, प्रमोद रजक आदि ने सभी कांवरियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और बाबा बैद्यनाथ से उनकी यात्रा को सुगम व सुखद बनाने की प्रार्थना की. मुखिया ने कहा कि धार्मिक यात्राएं समाज में आपसी सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं.श्रद्धालुओं का यह जत्था सुल्तानगंज से गंगाजल भरकर बाबाधाम की ओर प्रस्थान करेंगे के. इस मौके पर उमेश रजक ,भगवान प्रसाद, जयप्रकाश रजक, सिद्धेश्वर पासवान, जयगोविंद विश्वकर्मा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने कांवरियों को भावभीनी विदाई दी और उनके सफल यात्रा की कामना की.
ये भी पढ़ें: जंगल और जानवरों के संरक्षण में बेहतर करने वाले पलामू टाइगर रिजर्व के सात वनकर्मी सम्मानित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









