Latehar News: बारियातू-बालूमाथ सीमा पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, फुफेरा भाई गंभीर

Updated:
विज्ञापन

मृतका. | Prabhat Khabar Network

झारखंड के बालूमाथ में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवती की मौत हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

बालूमाथ,लातेहार: लातेहार जिले के बारियातू और बालूमाथ थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित बरनी पुल के पास शनिवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार इंडिगो कार (JH13B-3712) ने बाइक सवार फुफेरे भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में 18 वर्षीया युवती की इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया.

रिम्स ले जाने के दौरान हुई मौत

घायलों की पहचान बारियातू थाना क्षेत्र के बचरा गांव निवासी राजेंद्र उरांव की पुत्री वर्षा कुमारी (18) तथा हेरहंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव (बोंगादाग टोला) निवासी धर्मपाल उरांव के पुत्र राहुल उरांव के रूप में हुई. घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों की सहायता से दोनों को बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए रिम्स (रांची) रेफर कर दिया गया. हालांकि, रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही वर्षा कुमारी ने दम तोड़ दिया. घायल राहुल का इलाज रिम्स में चल रहा है.

घर लौटते समय हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, वर्षा अपने फूफा के घर बोंगादाग गई हुई थी और शनिवार की शाम अपने फुफेरे भाई राहुल के साथ बाइक से वापस बचरा लौट रही थी. इसी दौरान बरनी पुल के समीप अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया. वर्षा अपने दिव्यांग पिता की इकलौती बेटी थी और रांची में रहकर पढ़ाई करती थी. उसकी असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola