लातेहार में रोक के बाद भी अवैध बालू उठाव, प्रशासन ने की कार्रवाई, आठ ट्रैक्टर जब्त
जब्त ट्रैक्टर | Prabhat Khabar Network
लातेहार में एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन कर औरंगा नदी से अवैध बालू उठाव कर रहे 8 ट्रैक्टरों को प्रशासन ने जब्त किया। अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
लातेहार. मानसून को देखते हुए एनजीटी ने नदियों बालू उठाव पर पूरी तरह रोक लगाया है. बावजूद इसके लातेहार शहरी क्षेत्र के औरंगा नदी से अवैध बालू उठाव के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने रविवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की है. सदर अंचल पदाधिकारी नंदकुमार राम के नेतृत्व में पीएमश्री नवोदय विद्यालय जाने वाले रास्ता के पास औरंगा नदी से अवैध रूप से बालू उठाव करते हुए आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों को पकड़ा गया. सभी जब्त ट्रैक्टरों को थाना ले जाया गया है.
अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप
कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान, एएसआई छत्रपाल सिंह, अंचल कर्मी एवं कई पुलिस जवान मौजूद थे. अचानक हुए इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया. बताया गया कि कार्रवाई के दौरान संजीत कुमार, उज्ज्वल गुप्ता, सतेंद्र पासवान, शुभम गुप्ता, पंकज यादव, समृद्ध पासवान, विजय भुईयां और नागेंद्र साव के ट्रैक्टर पकड़े गए हैं.
ये भी पढ़ें: तंगवा घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लातेहार डीसी ने लोहरदगा डीसी को लिखा पत्र
नियमों का उल्लंघन कर बालू उठाव
प्रशासन द्वारा जब्त वाहनों के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अवैध बालू उठाव के खिलाफ प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर बालू कारोबारियों में खलबली मची हुई है. सीओ श्री राम ने कहा कि बताया कि शहर के औरंगा नदी से 8 ट्रैक्टर अवैध बालू उठाव करते पकड़ा गया है. उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर बालू उठाव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










