बेतला इलाके में स्वतंत्रता दिवस की धूम, मुख्य समारोह बेतला के कूटमू में चौक पर आयोजित

Updated:
विज्ञापन

कूटमू में चौक पर आयोजित समारोह | Prabhat Khabar Network

बेतला के कूटमू चौक और नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधायक रामचंद्र सिंह और वन अधिकारियों ने शहीदों को नमन कर ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन

संतोष कुमार की रिपोर्ट बेतला नेशनल पार्क. बेतला नेशनल पार्क इलाके में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.इस अवसर पर बेतला नेशनल पार्क रोड के कुटमू चौक पर राजा मेदिनी राय की प्रतिमा स्थल पर मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र सिंह ने झंडोतोलन किया. विधायक रामचंद्र सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया.

देशभक्तों के महान त्याग और बलिदान से मिली आजादी

मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडोतोलन के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि यह आजादी हमें अनगिनत देशभक्तों के महान त्याग और बलिदान से मिली है. महान शासक राजा मेदिनी राय की यह ऐतिहासिक धरती हमारे गौरवशाली अतीत का प्रतीक है. हमारा मुख्य लक्ष्य बेतला क्षेत्र को पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं के मामले में राज्य के मानचित्र पर शीर्ष पर ले जाना है.

युवा पीढ़ी को रोजगार के बेहतर अवसर मिलें

उन्होंने आगे कहा कि सच्ची स्वतंत्रता तभी सार्थक होगी जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचेगा और युवा पीढ़ी को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे. आइये, हम सब मिलकर इस क्षेत्र की एकता, अखंडता और खुशहाली के लिए एकजुट होकर काम करें.इस अवसर पर मुख्य रूप से सीओ लवकेश सिंह, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष नसीम अंसारी, थाना प्रभारी अनुराग कुमार,मुखिया मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक और ग्रामीण मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: पलामू टाइगर रिजर्व के पुराने गौरव को लौटाने की पहल, ‘वन प्रहरी दीदियों’ के साथ फील्ड डायरेक्टर की रणनीतिक बैठक

पलामू टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर लॉज में हुआ झंडातोलन

बेतला नेशनल पार्क के डायरेक्टर लॉज परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के फील्ड डायरेक्टर एस आर नटेश द्वारा सम्मानपूर्वक झंडोतोलन किया गया. ध्वजारोहण के इस पावन अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानी शहीदों और आज सीमाओं पर देश की सुरक्षा में चौबीसों घंटे तैनात भारतीय सेना के वीर जवानों को याद किया.

जंगल और वन्यजीवों को बचाने की अपील

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फील्ड डायरेक्टर एस आर नटेश ने वहां उपस्थित विशाल जनसमूह से प्रकृति, जंगल और वन्यजीवों को बचाने की पुरजोर अपील की. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि आज के इस ऐतिहासिक दिन हमें यह दृढ़ संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जंगलों और बेजुबान जानवरों की रक्षा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि हमारा अस्तित्व भी इन्हीं से जुड़ा हुआ है.

देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत

देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस पूरे गौरवशाली कार्यक्रम का शुभारंभ और समापन राष्ट्रीय गीत ''वंदे मातरम'' के सस्वर गायन के साथ सामूहिक रूप से किया गया. इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना, कुमार आशीष, रेंजर उमेश कुमार दुबे,अजय कुमार टोप्पो सहित वन्यजीव प्रबंधन के कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: झारखंड के चंदवा में बड़ा सड़क हादसा: डेढ़टंगवा घाटी में कंटेनर ने बाइक-ऑटो को रौंदा, 6 की मौत

बेतला नेशनल पार्क में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बेतला नेशनल पार्क में आज स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पार्क परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में रेंजर उमेश कुमार दुबे ने गौरवशाली राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान वहां उपस्थित वन कर्मियों और स्थानीय लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे का सम्मान किया.

ध्वजारोहण के पश्चात समारोह को संबोधित करते हुए रेंजर उमेश कुमार दुबे ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "आज का दिन देश के लिए बलिदान होने वाले लोगों को याद करने का दिन है. हमारे वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों के कड़े संघर्ष व बलिदान के कारण ही आज हम एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में खड़े हैं.

"देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत अपने इस भाषण में उन्होंने पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के मुद्दे पर विशेष जोर दिया. रेंजर दुबे ने उपस्थित जनसमूह और वन विभाग की टीम को उनके कर्तव्यों की याद दिलाते हुए कहा, "आज देश के सामने पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने की एक बड़ी चुनौती है. इसलिए, आज हमें जंगल और जानवरों को बचाने का संकल्प लेकर काम करने की जरूरत है.

उन्होंने आगे कहा कि प्रकृति और वन्यजीवों की रक्षा करना भी एक तरह की राष्ट्र सेवा है और हमें इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाना होगा.इस गरिमामयी कार्यक्रम में वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्र के वनपाल, वनरक्षी, गाइड और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गयी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.

पहली बार गाया गया वंदे मातरम

80वां स्वाधीनता दिवस पलामू टाइगर रिजर्व के विभिन्न मुख्य स्थलों पर पूरे सम्मान के साथ झंडोतोलन किया गया.ध्वजारोहण के ठीक पहले वहां मौजूद लोगों द्वारा पूरी देशभक्ति के साथ राष्ट्रीय गीत ''वंदे मातरम'' गाया गया. इस पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा.


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola