जंगल और जानवरों के संरक्षण में बेहतर करने वाले पलामू टाइगर रिजर्व के सात वनकर्मी सम्मानित
वनकर्मी को प्रशस्ति पत्र देते अधिकारी / Prabhat Khabar Network
पलामू टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों और जंगल की सुरक्षा में बेहतर कार्य करने वाले सात वनकर्मियों को प्रबंधन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
बेतला से संतोष कुमार की रिपोर्ट लातेहार. पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में जंगल और जानवरों के संरक्षण में बेहतर करने वाले वनकर्मियों को पीटीआर प्रबंधन के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है. यह सम्मान समारोह वन और वन्यजीवों की सुरक्षा में तैनात कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था.
बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित
समारोह के दौरान पलामू टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एस आर नटेश और डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना ने संयुक्त रूप से उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मियों को प्रशस्ति पत्र सौंपे. इस मौके पर वनकर्मियों को संबोधित करते हुए फील्ड डायरेक्टर एस आर नटेश ने कहा कि पीटीआर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोगों को प्रबंधन सम्मानित कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि इस पहल के माध्यम से कर्मियों को और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ग्राउंड स्टाफ का योगदान सराहनीय है.
ये भी पढ़ें: पलामू टाइगर रिजर्व की समृद्ध यादों और स्थानीय संस्कृति को सहेज रहे सैलानी
पीटीआर का इतिहास गौरवशाली
इस दौरान फील्ड डायरेक्टर एस आर नटेश ने कहा कि पलामू टाइगर रिजर्व अकूत धन संपदा से भरा पड़ा है. देश के सबसे पुराने टाइगर रिजर्व में एक पलामू टाइगर रिजर्व का इतिहास गौरवशाली रहा है. लेकिन किंचित कारणों से इसका समूचित लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल सका. लेकिन अब पीटीआर प्रबंधन स्थानीय लोगों की मदद से इसे बेहतर बनाने में हर संभव प्रयास कर रही है.
जानवरों को बचाने लोगों को आना चाहिए आगे
उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आज जंगल और जानवरों को बचाने में सभी लोगों को आगे आना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी के सहयोग से पीटीआर का गौरव शीघ्र ही वापस लौट सकेगा.इस विशेष अवसर पर रेंजर उमेश कुमार दुबे, अजय कुमार टोप्पो सहित वन विभाग के कई अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे.
ये वनकर्मी हुए सम्मानित
पीटीआर प्रबंधन की ओर से जिन वनकर्मियों को उनके उत्कृष्ट और समर्पित कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया, जिन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया उनमें मुख्य रूप से पिंटू कुमार सिंह,सन्नी कुमार,दीपक मिश्रा,मनोज कुमार,बीरेंद्र सिंह आदि के नाम शामिल हैं.प्रबंधन ने आशा व्यक्त की है कि इस सम्मान से प्रेरित होकर अन्य कर्मी भी रिजर्व की सुरक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण में अपनी पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ काम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









