एसआइआर को लेकर राजनीतिक दल के बूथ एजेंट को मिला प्रशिक्षण
एसआइआर को लेकर राजनीतिक दल के बूथ एजेंट को मिला प्रशिक्षण
चंदवा़ राज्य में जल्द शुरू होने वाले एसआइआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. कोई भी पात्र नागरिक ना छूटे, इसके लिए प्रशासन द्वारा राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसे लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में कांग्रेस और आजसू पार्टी के दर्जनों बूथ लेवल एजेंट को शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया. एसआइआर से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई. सर्वे के दौरान उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया. प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ चंदन प्रसाद ने एजेंटों को बताया कि एसआइआर के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने का कार्य किया जा रहा है. सभी बूथ एजेंटों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों को जागरूक करें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सर्वे से वंचित ना रहे. इस दौरान अधिकारियों ने एजेंटों की सवाल का समाधान भी किया. सर्वे प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की. मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, निर्मल भारती, श्रीराम शर्मा, आजसू संजीव कुमार समेत कई कर्मी मौजूद थे. श्रीरामनवमी पूजा को लेकर बैठक आज
चंदवा़ श्रीरामनवमी पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार आठ मार्च को महावीर मंडल देवी मंडप की बैठक देवी मंदिर परिसर में होगी. इसमें पूजा समिति द्वारा श्रीरामनवमी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम, मंदिर के रख-रखाव व मरम्मत समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी. कई निर्णय भी लिये जायेंगे. साथ ही श्रीरामनवमी पूजा कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर नयी कमेटी का गठन किया जायेगा. बैठक में सभी सनातन धर्मावलंबियों को आमंत्रित किया गया है. उक्त जानकारी समिति के सूरज कुमार यादव ने दी़
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए