घरेलू महिला से वार्ड पार्षद बनीं शब्बू, विकास का खाका तैयार

Updated:
विज्ञापन

घरेलू महिला से वार्ड पार्षद बनीं शब्बू, विकास का खाका तैयार

विज्ञापन

लातेहार ़ घर की दहलीज लांघकर समाजसेवा के संकल्प के साथ शब्बू परवीन ने राजनीति में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करायी है. नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 05 से उन्होंने 365 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर वार्ड पार्षद की जिम्मेदारी संभाली हैं. खास बात यह है कि शब्बू परवीन की कोई पूर्व राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है. मूल रूप से गढ़वा की रहने वाली शब्बू का विवाह वर्ष 2010 में लातेहार स्टेशन निवासी आजाद खान के साथ हुआ था. बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि के बनायी पहचान : इंटर तक शिक्षित शब्बू पूरी तरह से एक घरेलू महिला रही हैं. उनके मायके से लेकर ससुराल तक कोई भी सदस्य राजनीति से नहीं जुड़ा है. बावजूद इसके, उन्होंने अपने पति की प्रेरणा से वार्ड की समस्याओं को समझा और लोगों के बीच संघर्ष कर अपनी अलग पहचान बनायी. इसी का नतीजा रहा कि जनता ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया. स्वच्छ और सुंदर वार्ड बनाना है लक्ष्य : शब्बू परवीन का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता वार्ड वासियों को उनके अधिकार दिलाना और मूलभूत समस्याओं का समाधान करना है. वे मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर विकास का खाका तैयार कर रहीं हैं. उनका संकल्प है कि वे वार्ड 05 को नगर पंचायत का सबसे स्वच्छ, सुंदर और विकसित वार्ड बनायेंगी.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola