Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: प्रेगनेंसी के बाद दयाबेन की वापसी पर मिसेज सोढ़ी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेकर्स ने हाथ-पैर जोड़े…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Jul 2025 7:25 PM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jennifer Mistry on Disha Vakani Return
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की जेनिफर मिस्त्री ने शो के मेकर्स पर यौन उत्पीड़न और फीस न मिलने का आरोप लगाया. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह मेकर्स ने दिशा वकानी के सामने प्रेगनेंसी के बाद वापस लौटने के लिए हाथ-पैर जोड़े थे.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने एक बार फिर शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं. साल 2023 में शो छोड़ने के बाद से ही वह शो के सेट पर हुए व्यवहार, यौन उत्पीड़न और भुगतान न मिलने जैसे मुद्दों पर खुलकर बोलती रही हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में जेनिफर ने उस समय को याद करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए. यही नहीं उन्होंने बताया कि किस तरह दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वाकानी को प्रेगनेंसी के बाद वापस लाने के लिए मेकर्स ने हाथ-पैर जोड़े.
“बहुत टूट चुकी थी”
पिंकविला से बातचीत में जेनिफर ने बताया, “मैं बहुत टूट गई थी. सीरियल से निकाल दिया, केस चल रहा है, पैसे नहीं मिले, भाई गुजर गया और मां की तबीयत भी खराब है.” उन्होंने ये भी बताया कि शो छोड़ने के बाद उन्हें उनकी फीस भी अब तक नहीं मिली है.
जेनिफर ने यह भी आरोप लगाया कि शो के सेट पर महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था और उनके साथ यौन उत्पीड़न भी हुआ. उन्होंने कहा कि शो का वातावरण महिलाओं के लिए बेहद टॉक्सिक हो चुका था.
“दिशा के सामने हाथ-पैर जोड़…”
अभिनेत्री ने शो में दिशा वकानी (दयाबेन) के साथ किए गए व्यवहार की भी तुलना की. उन्होंने कहा कि जब वह खुद अपनी प्रेग्नेंसी के बाद शो में लौटना चाहती थीं, तो मेकर्स ने उन्हें नजरअंदाज किया. वहीं दिशा वकानी के लिए प्रोड्यूसर्स ने कई बार रिक्वेस्ट की, बावजूद इसके वह शो में वापस नहीं आईं. उन्होंने कहा, “मैं हाथ-पैर जोड़ रही थी मेरी प्रेग्नेंसी के टाइम की मुझे वापस आना है. ये लोग दिशा के सामने हाथ-पैर जोड़ रहे थे. और वो नहीं आई तो नहीं आई.”
यह भी पढ़े: Bigg Boss 19 से जुड़ने पर मल्लिका शेरावत ने किया रिएक्ट, बोलीं- कभी करूंगी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










