बेगूसराय में पूर्व JDU विधायक का आपत्तिजनक AI फोटो वायरल किया गया, नए RJD विधायक के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर

बेगूसराय मटिहानी के वर्तमान और पूर्व विधायक
Begusarai Cybe Crime : बेगूसराय जिले की मटिहानी विधानसभा की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई है. जब वरिष्ठ जदयू नेता और मटिहानी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह की एक कथित तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी. वायरल फोटो में उन्हें एक युवती के साथ दिखाया गया है. दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर एआई तकनीक की मदद से तैयार की गई है.
Begusarai Cybe Crime: (विपिन कुमार मिश्र) बेगूसराय जिले की मटिहानी विधानसभा की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई है. जब वरिष्ठ जदयू नेता और मटिहानी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह की एक कथित तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी. वायरल फोटो में उन्हें एक युवती के साथ दिखाया गया है. दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर एआई तकनीक की मदद से तैयार की गई है.
वर्तमान विधायक के नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी
जानकारी के अनुसार यह फोटो वर्तमान विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के नाम से बनाई गई एक कथित फर्जी फेसबुक आईडी से साझा की गई. फोटो वायरल होने के बाद इलाके में राजनीतिक चर्चाएं और सामाजिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई.
विधायक ने दर्ज कारवाई थाने में शिकायत
मामले को गंभीर मानते हुए विधायक बोगो सिंह ने रिफाइनरी थाना और एनसीआरबी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है.शिकायत में कहा गया है कि उनके नाम और पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई तथा एआई जनरेटेड आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल की गईं.
इधर पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने भी साइबर थाना में आवेदन देकर पूरे मामले की जांच की मांग की है.उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में इस तरह की हरकत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है.
पूर्व विधायक ने भी दर्ज करवाया मामला
उन्होंने कहा कि चाहे आईडी फर्जी हो या किसी के नाम का दुरुपयोग किया गया हो,ऐसे मामलों में प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. विधायक बोगो सिंह के पुत्र सुमित कुमार ने बताया कि जैसे ही मामले की जानकारी मिली,तत्काल साइबर सेल को आवेदन देकर दोषियों की पहचान और कार्रवाई की मांग की गई.
मामले पर साइबर थाने की पुलिस ने क्या बताया?
उन्होंने कहा कि उनके पिता की छवि खराब करने के उद्देश्य से यह साजिश की गई है.वहीं साइबर डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि पूर्व विधायक राजकुमार सिंह के पीए वीरेश कुमार की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है.
आवेदन में सोशल मीडिया पर एआई जनरेटेड अश्लील तस्वीर वायरल करने की शिकायत की गई है.पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित फेसबुक आईडी की भी पड़ताल की जा रही है.
Also Read: बेगूसराय में सरकार के वादों से टूटी उम्मीद, फिर ग्रामीणों ने खुद ही बना डाला पुल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










