TMKOC: दयाबेन और बाघा को साथ देख फैंस का चकराया सिर, यूजर्स बोले- जेठालाल किधर है बुलाओ

Updated:
विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को दयाबेन छोड़ चुकी है, लेकिन आए दिन उनकी तसवीरें और वीडियोज वायरल होते रहते है. तन्मय वेकारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर दयाबेन के साथ एक फोटो पोस्ट की थी, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल होने लगी.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 14 सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता बनाए हुए है. शो में ऐसे कई किरदार है, जिन्हें लोग बस फोटो से ही पहतान लेते है. हाल ही में जेठालाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब दयाबेन यानी दिशा वकानी और बाघा यानी तन्मय वेकारिया की एक तसवीर सामने आई है, जिसपर यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे है.

दयाबेन-बाघा की तसवीर वायरल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को दयाबेन छोड़ चुकी है, लेकिन आए दिन उनकी तसवीरें और वीडियोज वायरल होते रहते है. तन्मय वेकारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर दयाबेन के साथ एक फोटो पोस्ट की थी, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल होने लगी. फोटो में दोनों साथ में बैठे हुए है और उनके चेहरे पर परेशानी साफ दिख रही है. दिशा वकानी ने सलवार सूट पहना हुआ है और बाघा कुर्ते में नजर आ रहे है.

यूजर्स के मजेदार कमेंट

तन्मय वेकारिया ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, थिएटर डेज. ये फोटो उन दिनों की है जब दोनों साथ में थिएटर करते थे. इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, बाघा बेटा, सेठानी जी के साथ मस्ती नहीं. एक यूजर ने लिखा, तभी जेठालाल गुस्सा करता है. एक यूजर ने लिखा, जेठालाल किधर है बुलाओ गाड़ी से. एक यूजर ने लिखा, जेठालाल आपका लोकेशन जानना चाहते है. एक यूजर ने लिखा, दया भाभी कब आएगी शो में.

शो में बावरी की हो चुकी है एंट्री

हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नयी बावरी की एंट्री हुई है. नवीना वाडेकर नयी बावरी बनकर शो में आ चुकी है. बता दें कि शो में कुंवारे दिखने वाले बाघा असल जिंदगी में शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं. तन्मय ने अपनी को-स्टार दिशा वकानी के साथ थिएटर भी किया है. 2017 में, तन्मय ने अपनी गुजराती फिल्म की शुरुआत समय चक्र नामक फिल्म से की. तन्मय ने ‘जागरण’ नामक एक लघु फिल्म के लिए हार्दिक साधवानी और ऋत्विक जोशी जैसे निर्देशकों के साथ काम किया है, जिसका प्रीमियर 26 अप्रैल 2022 को सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में हुआ था.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola