ऑनलाइन ड्रिंक के साथ घर पहुंचा कॉकरोच, एक्ट्रेस Shweta Tiwari ने FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे से लगाई गुहार
श्वेता तिवारी, फोटो- इंस्टाग्राम
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी से जुड़े एक मामले को लेकर महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे से दखल की अपील की है. श्वेता का दावा है कि इंस्टामार्ट से मंगाए गए ड्रिंक के साथ उनके घर कॉकरोच आ गया, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
Shweta Tiwari FDA: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे से एक मामले में ध्यान देने की अपील की है. श्वेता का दावा है कि ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी के जरिए मंगाई गई ड्रिंक के साथ उनके घर में कॉकरोच भी पहुंच गया.
Shweta Tiwari Shared a Video in Instagram: श्वेता तिवारी ने शेयर की कॉकरोच की वीडियो
श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उनके घर के अंदर एक कॉकरोच घूमता हुआ नजर आ रहा है. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्होंने इंस्टामार्ट के जरिए रेड बुल ऑर्डर किया था. डिलीवरी आने के बाद उन्हें घर में कॉकरोच दिखाई दिया.
">एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने FDA ऑफिसर तुकाराम मुंडे से मदद मांग रही है!
— SHARAD YADAV (@YadavSharad72) August 20, 2026
श्वेता ने इंस्टामार्ट से रेडबुल मंगाया था जिसके साथ में कॉकरोच भी आया है!
सर आप कहा है ध्यान दीजिए कहते हुए....Read News pic.twitter.com/Y7HEB91J58
वीडियो में श्वेता कहती नजर आती हैं कि उन्होंने इंस्टामार्ट से रेड बुल मंगाया था और इसके साथ उनके घर में एक कॉकरोच भी आ गया। उन्होंने कैमरे पर कॉकरोच को दिखाते हुए कहा कि वह पूरे घर में घूम रहा है.
Shweta Tiwari Appealed to Tukaram Munde: तुकाराम मुंडे से श्वेता ने की अपील
श्वेता तिवारी ने तुकाराम मुंडे को अपनी पोस्ट में टैग किया और उनसे इस मामले पर ध्यान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि उनके घर में कॉकरोच आ गया है और पूछा कि मुंडे जी इस मामले पर कब ध्यान देंगे.
श्वेता का यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आया है, जब तुकाराम मुंडे खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों को लेकर लगातार चर्चा में हैं. वह खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले रेस्टोरेंट, कैंटीन और अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में रहे हैं.
View on Instagram
हालांकि, श्वेता के घर में कॉकरोच कैसे पहुंचा और उसका ऑनलाइन ऑर्डर से सीधा संबंध था या नहीं, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस मामले को संबंधित अधिकारियों के सामने उठाया है.
Shweta Tiwari Workfront: श्वेता तिवारी वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्वेता तिवारी इन दिनों करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन का हिस्सा हैं. शो में उनके साथ क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, दलीप ताहिल, रिया चक्रवर्ती, शालिनी पासी और शाहनील गिल समेत कई अन्य सेलिब्रिटीज नजर आ रहे हैं. 'द ट्रेटर्स' का दूसरा सीजन फिलहाल प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari Hospitalised: इस वजह से हॉस्पिटल में एडमिट हुई श्वेता तिवारी, डॉक्टर कर रहे हैं देखरेख मुंबई के शूटिंग सेट्स पर मंडराया FDA का खतरा, तुकाराम मुंढे के 'खौफ' से हिला बॉलीवुड, जानें क्या है पूरा मामला?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आशा कुमारी
आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.
आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.
शिक्षा (Education)
झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.
पत्रकारिता की शुरुआत
आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




