Bhojpuri Bawaal: पहली पत्नी नीलम सिंह की मौत को याद कर रो पड़े पवन सिंह, बताया शादी के कुछ महीनों बाद का दर्दनाक सच
पवन सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम
रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को याद कर भावुक हो गए. शो के प्रोमो में पवन सिंह ने नीलम को ‘देवी’ बताते हुए उनकी मौत की उस दर्दनाक रात का किस्सा साझा किया, जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी थी.
Pawan Singh Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आ रहे हैं. शो में उनका एक अलग और भावुक अंदाज देखने को मिल रहा है. पवन सिंह ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई किस्से भी शेयर किए हैं. हाल ही के एक एपिसोड में वह अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को याद करते हुए इमोशनल हो गए और रो पड़े. उन्होंने नीलम की मौत से जुड़ी उस घटना को याद किया, जिसने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया था.
Pawan Singh Seen Crying in the Promo for His Wife: पत्नी को याद कर रोए पवन सिंह
शो के मेकर्स ने इसका एक प्रोमो जारी किया है। इसमें पवन सिंह अपनी पहली पत्नी नीलम को याद करते हुए नजर आ रहे हैं. पवन ने बताया कि वह नीलम को अपने जीवन में देवी का दर्जा देते हैं. उन्होंने कहा कि नीलम जब से उनकी जिंदगी में आईं, तब से वह उनके लिए बेहद खास थीं और हमेशा रहेंगी.
View on Instagram
Pawan Singh Remembers His Wife Neelam: नीलम को याद कर इमोशनल हुए पवन सिंह
प्रोमो में पवन सिंह कहते हैं कि उन्होंने अपने जीवन में एक देवी को पाया था, लेकिन उन्हें खो दिया. नीलम को याद करते हुए उनकी आवाज भर आती है और वह काफी इमोशनल हो जाते हैं.
इसके बाद पवन सिंह ने उस दिन का जिक्र किया, जब नीलम की मौत हुई थी. उन्होंने बताया कि वह उस समय एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और काफी देर से घर पहुंचे थे. घर में दाखिल होने के बाद जब वह अपने कमरे की तरफ गए और दरवाजा खोला, तो उन्होंने जो देखा, उसे शब्दों में बयां करना उनके लिए मुश्किल था. यह बताते हुए पवन सिंह का गला भर आया और वह रो पड़े.
Neelam Died After Few Months of Wedding: शादी के कुछ महीनों बाद हुई नीलम की मौत
पवन सिंह और नीलम सिंह ने 1 दिसंबर 2014 को शादी की थी. हालांकि, शादी के कुछ ही महीनों बाद मार्च 2015 में नीलम का निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीलम ने पवन सिंह के फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. उनकी मौत की असली वजह कभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी.
नीलम पवन सिंह के बड़े भाई की साली थीं. दोनों की शादी के बाद जिंदगी अच्छी चल रही थी, लेकिन कुछ ही समय बाद यह दुखद घटना हो गई.
Reason Behind Pawan Singh Wife Suicide: काम में व्यस्त रहने की बात आई थी सामने
नीलम की मौत के बाद उनके परिवार की ओर से पवन सिंह के व्यस्त शेड्यूल को लेकर बातें सामने आई थीं. उनकी भाभी ने एक पुराने इंटरव्यू में दावा किया था कि पवन अपने काम में काफी व्यस्त रहते थे और अक्सर देर रात घर लौटते थे. उनके मुताबिक, इसी वजह से नीलम काफी परेशान रहने लगी थीं. हालांकि, नीलम ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी कोई आधिकारिक और स्पष्ट वजह सामने नहीं आई थी.
पवन सिंह आज भी अपनी पहली पत्नी को याद करते हैं. वह उनकी जन्मतिथि और पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं. 8 मार्च 2026 को भी उन्होंने नीलम की तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया था. पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि वह उनके बिना अधूरे हैं और हमेशा अधूरे ही रहेंगे.
यह भी पढ़ें: क्या शादीशुदा निरहुआ के साथ लिव-इन में हैं यह एक्ट्रेस? 'भोजपुरी बवाल' में उठा बड़ा सवाल, रो पड़ीं आम्रपाली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आशा कुमारी
आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.
आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.
शिक्षा (Education)
झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.
पत्रकारिता की शुरुआत
आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




