सलमान खान ने जिसे बताया था 'अंडररेटेड' एक्टर, आज उसी की फिल्म ने पार किया 100 करोड़

Updated:
विज्ञापन

सलमान खान और इमरान हाशमी, फोटो- इंस्टाग्राम

आवारापन 2' की ऐतिहासिक 100 करोड़ी सफलता के बीच सलमान खान का इमरान हाशमी को लेकर दिया गया पुराना बयान फिर वायरल हो रहा है. जानें क्यों सलमान ने इमरान को बताया था बॉलीवुड का सबसे अंडररेटेड स्टार.

विज्ञापन

Emraan Hasmi Awarapan 2 : इमरान हाशमी के लिए ‘आवारापन 2’ की सफलता एक बड़ी उपलब्धि बन गई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और यह इमरान हाशमी की पहली सोलो 100 करोड़ रुपये की ब्लॉकबस्टर फिल्म बताई जा रही है. फिल्म की सफलता के बाद इमरान की एक्टिंग और सलमान खान की सालों पुरानी तारीफ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. जब उन्होंने  इमरान हाशमी को बॉलीवुड का सबसे 'अंडररेटेड एक्टर' बताया था. 

विज्ञापन

Salman Khan on Emraan Hashmi: क्या कहा था सलमान ने?

सलमान खान और इमरान हाशमी ने साल 2023 में फिल्म ‘टाइगर 3’ में पहली बार साथ काम किया था। इस फिल्म में इमरान ने विलेन आतिश का किरदार निभाया था. हालांकि, सलमान इससे कई साल पहले ही इमरान की एक्टिंग की तारीफ कर चुके थे. उन्होंने एक बार इमरान हाशमी को बॉलीवुड का सबसे अंडररेटेड एक्टर बताया था.

साल 2012 में ‘इश्क इन पेरिस’ के म्यूजिक लॉन्च के दौरान सलमान खान ने इमरान की तारीफ करते हुए कहा था कि वह एक बेहतरीन एक्टर हैं और उन्हें वह पहचान मिलनी चाहिए जिसके वह हकदार हैं। सलमान ने यह भी कहा था कि इमरान लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं और उन्हें बतौर अभिनेता वह काफी पसंद करते हैं.

">

Imraan Hashmi on Why He Did Not Call Salman Khan Bhai: इमरान ने बताया क्यों सलमान को भाई नहीं कहते 

इमरान हाशमी और सलमान खान ने करीब 11 साल ‘टाइगर 3’ में साथ काम किया. फिल्म के प्रमोशन के दौरान इमरान हाशमी ने यह भी बताया था कि वह सलमान खान को ‘भाई’ क्यों नहीं कहते. उन्होंने कहा था कि भले ही वह सलमान को भाई कहकर नहीं बुलाते, लेकिन दिल से वह उन्हें अपना भाई और दोस्त मानते हैं.

इमरान ने कहा था कि किसी रिश्ते को सिर्फ एक नाम या लेबल देने की जरूरत नहीं होती. उनके मुताबिक, किसी के लिए सम्मान केवल शब्दों से नहीं बल्कि व्यवहार और काम से दिखता है.

Salman Khan Kiss Emraan Hashmi on Event: सलमान ने इवेंट के दौरान किया इमरान को किस 

‘टाइगर 3’ के एक मीट-एंड-ग्रीट इवेंट के दौरान सलमान और इमरान का एक मजेदार वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. इस दौरान सलमान से टाइगर और जोया की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में सवाल पूछा गया. सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर फिल्म में कैटरीना कैफ हैं, तो थोड़ा रोमांस होना तो तय है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इमरान का किरदार आतिश नहीं होता, तो कुछ और भी हो सकता था.

View on Instagram

इसके बाद सलमान और इमरान ने मजाक में एक-दूसरे को किस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था. इस दौरान दोनों की दोस्ती और मस्ती भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आया.

About Awarapan 2: आवारापन 2 के बारे में

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ का सीक्वल है. फिल्म को विशेष भट्ट ने विशेष फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है.

">

इसमें इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office: ‘आवारापन 2’ या ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन कौन पास, कौन फेल? पता चल गया


विज्ञापन
आशा कुमारी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola