मुंबई के शूटिंग सेट्स पर मंडराया FDA का खतरा, तुकाराम मुंढे के 'खौफ' से हिला बॉलीवुड, जानें क्या है पूरा मामला?
FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे, फोटो- इंस्टाग्राम
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे को पत्र भेजकर मुंबई और फिल्म सिटी के शूटिंग सेट्स पर औचक निरीक्षण की मांग की है. क्रू मेंबर्स और तकनीशियनों को मिलने वाले असुरक्षित व खराब भोजन की शिकायतों के बाद 'फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट' के तहत सख्त कार्रवाई की अपील की गई है.
Tukaram Mudhe FDA Mumbai Raid: महाराष्ट्र के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे, जो राज्यभर में होटल और खाने-पीने की जगहों पर सरप्राइज निरीक्षण करने के लिए जाने जाते हैं, अब फिल्म स्टूडियो की भी जांच कर सकते हैं. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने FDA को पत्र लिखकर मुंबई के शूटिंग सेट्स पर परोसे जाने वाले खाने की जांच करने की मांग की है. संस्था का कहना है कि फिल्म कर्मचारियों को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही हैं.
FWICE Raise Health Concern Over Foods On Shooting Set: शूटिंग सेट पर खाने को लेकर चिंता
एक रिपोर्ट के मुताबिक, FWICE ने मुंबई के अलग-अलग शूटिंग लोकेशन्स और कैटरिंग सुविधाओं पर अचानक निरीक्षण कराने की मांग की है. फेडरेशन का कहना है कि कई सालों से सेट पर मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे हैं. उनका मानना है कि खराब और असुरक्षित खाना कर्मचारियों की सेहत के लिए खतरा बन सकता है, क्योंकि वे लंबे समय तक शूटिंग पर काम करते हैं.
FWICE के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने कहा,
"मजदूर, टेक्नीशियन और कलाकार घंटों तक शूटिंग सेट पर काम करते हैं. उन्हें सुरक्षित, साफ और पौष्टिक भोजन मिलना उनका अधिकार है. यह कोई सुविधा नहीं, बल्कि उनकी बुनियादी जरूरत है."
उन्होंने आगे कहा कि यह उन लोगों की सेहत और सम्मान का सवाल है, जो मनोरंजन उद्योग को आगे बढ़ाते हैं. उन्हें उम्मीद है कि FDA इन शिकायतों पर ध्यान देगा और जरूरत पड़ने पर प्रोडक्शन हाउस और कैटरिंग एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा.
Raid at Film City Along with Other Place: फिल्म सिटी समेत कई जगहों पर जांच की मांग
FWICE ने FDA से खास तौर पर गोरेगांव की फिल्म सिटी और मुंबई व आसपास के अन्य शूटिंग लोकेशन्स पर अचानक निरीक्षण करने की अपील की है. संस्था चाहती है कि अधिकारी किचन, खाना बनाने की जगह, स्टोरेज एरिया और कैटरिंग व्यवस्था की जांच करें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी व्यवस्थाएं 'फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006' के नियमों का पालन कर रही हैं.
">Tukaram Mundhe has created absolute panic among dirty restaurant owners in Mumbai. Serving uncoloured food just to escape FDA raids proves how long these places poisoned public health with chemicals. Strict action is finally exposing every single fraud operating openly. pic.twitter.com/Bf8GejFapX
— VIZHPUNEET (@vizhpuneet) August 10, 2026
फेडरेशन ने यह भी मांग की है कि जहां खाना असुरक्षित, मिलावटी या खाने योग्य न मिले, वहां उसके सैंपल लेकर जांच की जाए. साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रोडक्शन हाउस, कैटरर्स और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। FWICE ने जांच के दौरान FDA को हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिया है.
What is Mundhe Effects: मुंढे इफेक्ट्स क्या हैं?
यह शब्द रेस्तरां और होटलों के कामकाज में आए बड़े बदलाव को दर्शाता है. यह बदलाव किसी एक छापेमारी की वजह से नहीं, बल्कि FDA की बदली हुई कार्यप्रणाली का नतीजा है. तुकाराम मुंडे के कार्यकाल में नियमों का उल्लंघन मिलने पर लाइसेंस तुरंत सस्पेंड कर दिए जाते हैं. पहले प्रतिष्ठानों को कार्रवाई से पहले चुपचाप अपनी कमियां सुधारने का मौका दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Asha Kumari
आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.
आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.
शिक्षा (Education)
झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.
पत्रकारिता की शुरुआत
आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










